Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नींबू का फेस मास्क, जो पुरुषों के चेहरे से हटाए तेल और गंदगी
हमने आज ऐसा मास्क ढूंढ कर निकाला है जो त्वचा के पोर्स से गंदगी और तेल निकाल फेकता है। इस फेस पैक में मेन सामग्री है नींबू का रस।
पुरुषों की स्किन महिलाओं के मुकाबले ज्यादा ऑइली रहती है। रेज़र का खूब प्रयोग करना और दिनभर प्रदूषण में रहने के कारण, चेहरा रूखा, ऑइली और गंदा हो जाता है। पुरुषों को एक ऐसा फेस पैक चाहिये जो उनके स्किन को स्क्रब कर के अंदर फंसी हुई गंदगी को बाहर निकाले।
इसलिये हमने आज ऐसा मास्क ढूंढ कर निकाला है जो त्वचा के पोर्स से गंदगी और तेल निकाल फेकता है। इस फेस पैक में मेन सामग्री है नींबू का रस।
इसमें विटामिन सी होता है, जो कोलाजेन को बूस्ट करता है, सिट्रस एसिड होता है, जो स्किन पोर्स को बंद करता है और पोटैशियम होता है, जो स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
आइये जानते हैं इस फेस पैक को बनाने का स्टेप बाई स्टेप तरीका क्या है :

स्टेप 1:
एक कप पानी उबालें और उसमें ग्रीन टी की पत्तियां मिलाएं। फिर इसे धीमा कर दें और 5 मिनट के बाद आंच को बंद कर दें। अब इस घोल को ठंडा हो जाने दें। ग्रीन टी में बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो बैक्टीरिया और झुर्रियों को दूर भगाता है।

स्टेप 2:
अब एक आधा पका हुआ टमाटर लें और उसका पेस्ट बनाएं। कोशिश करें कि इसमें गांठे ना हों। इससे चेहरे की झाइयां दूर होती हैं और सन टैनिंग भी मिटती हैं।

स्टेप 3:
इस मास्क में आपको 1 चम्मच चावल को दरदरा पीस कर मिलाना होगा। इससे आपकी स्किन से डेड स्किन के लेयर निकल जाएगी।

स्टेप 5:
इसको लगाने से पहले अपने चेहरे को स्टीम दे दें। इससे चेहरे के पोर्स खुल जाएंगे और यह पेस्ट स्किन में अच्छी तरह से समा पाएगा।

स्टेप 6:
अब अपनी साफ उंगलियों से चेहरे और गर्दन पर एक पतला कोट लगाएं और इसे 15-30 मिनट तक सूखने दें।

स्टेप 7:
एक बार जब आपकी स्किन सूखना शुरु हो जाए तब उस पर हल्का पानी लगा कर उसे स्क्रब करना शुरु करें। ऐसा 2 मिनट तक करें और फिर हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें। उसके बाद फिर दुबारा चेहरा ठंडे पानी से धोएं जिससे पोर्स बंद हो जाएं।

स्टेप 8:
अपने स्किन को पोछ लें और फिर उस पर ऑइल फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं।

कुछ आसान टिप्स:
- मास्क चेहरे के पोर्स में अच्छी तरह से समाए, इसकेलिये अपनी दाढ़ी को साफ कर लें।
- अगर आपकी स्किन पर बहुत ज्यादा मुंहासे निकलते हैं तो, पेस्ट में नींबू का रस थोड़ा ही डालें, नहीं तो चेहरे पर और मुंहासे हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
