Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
मुंहासे को झट से दूर करने वाला फेस पैक
मुंहासों का मूल कारण रोम कूपों का बंद होना है। कई बार मृत त्वचा कोशिकाएं, बैक्टीरिया आदि के कारण भी रोम कूप बंद हो जाते हैं जिसके कारण मुंहासों की समस्या हो सकती है। कभी कभी तनाव या हार्मोन्स में परिवर्तन होने के कारण भी मुंहासों की समस्या हो सकती है।
अपनी त्वचा को मुंहासे और दाग धब्बों से सुरक्षित रखने के लिए इन्हें आने से रोकना बहुत महत्वपूर्ण है। प्राकृतिक पदार्थों की सहायता से इन मुंहासों को आने से रोका जा सकता है। ये पदार्थ सस्ते, सुरक्षित हैं तथा बाज़ार में मिलने वाली क्रीम्स से कहीं अधिक विश्वसनीय हैं। आज बोल्ड स्काय में हम आपको एक ऐसे डीआईवाय मास्क के बारे में बताएँगे जिससे मुंहासों को आने से रोका जा सकता है।
इस डीआईवाय मास्क के लिए आपको विटामिन सी पाउडर या संतरे के छिलकों के पाउडर, शहद और लेवेंडर ऑइल की आवश्यकता होगी। विटामिन सी त्वचा के पी एच संतुलन को बनाये रखता है।
शहद में एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होता है। लेवेंडर ऑइल त्वचा के नीचे से मुंहासों को आने से रोकता है। तो आइए मुंहासों को रोकने वाले इस मास्क को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और इसके उपयोग की विधि के बारे में पढ़े।

आवश्यक सामग्री:
- 1 टी स्पून विटामिन सी पाउडर या संतरे के छिलके का पाउडर
- 1 टी स्पून कच्चा शहद
- लेवेंडर ऑइल की 2-3 बूँदें
कैसे उपयोग करें: सभी पदार्थों को अच्छी तरह मिलाएं। इसे हलके हाथों से चेहरे तथा गर्दन पर लगायें। इसे 15-20 मिनिट तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो डालें। इस उपचार को सप्ताह में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
