Latest Updates
-
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन
ऐसे करें 15 मिनिट में मुंहासों का तुरंत उपचार
मुंहासों तथा गहरे दागों से छुटकारा पाना आसान नहीं होता। परन्तु यहाँ बताए गए घरेलू उपचारों के द्वारा न केवल मुंहासों से छुटकारा मिलेगा बल्कि गहरे दाग भी हलके हो जायेंगे। साथ साथ ये उपचार मुंहासों को पुन: आने से भी रोकेंगे।
तो आइए 15 मिनिट में मुंहासों के त्वरित उपचार के लिए इन उपायों के बारे में जानें। सलाह: इस बात का ध्यान का रखें कि किचन में उपयोग में आने वाले इन पदार्थों को लगाने के पहले त्वचा के छोटे से भाग पर इसका परीक्षण कर लें।
READ: इन घरेलू उपचारों से ठीक करें सिस्टिक एक्ने
ऐसा इसलिए ताकि आप सुनिश्चित हो जाएँ कि आपकी त्वचा पर इन पदार्थों का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं हो रहा है। यहाँ मुंहासों के उपचार के लिए 5 घरेलू उपचार बताए गए हैं। आइए देखें:

नीबू: नीबू को नरम करें, इसे आधा काटें तथा इस एक बाउल में इसका रस निकालें। इसमें एक चम्मच नमक और एक चम्मच शहद मिलाएं। इन सभी चीज़ों को आपस में मिलाएं तथा इस मिश्रण को मुंहासे पर लगायें। इस मिश्रण को सूखने दें तथा 15 मिनिट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

टमाटर: एक बाउल में दो चम्मच टमाटर का रस, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इन सब को मिलकर एक पेस्ट बनायें तथा इस पेस्ट को मुंहासे पर लगायें। इसे 10 मिनिट तक मुंहासें पर लगा रहने दें तथा बाद में चेहरे को ठंडे दूध से धो लें। मुंहासों को दूर करने के लिए लगातार एक सप्ताह तक इस उपचार को अपनाएँ।
READ: जानें, मुहांसे किसी खास जगह पर ही क्यूं निकलते हैं ?
हल्दी: हल्दी, दूध और गुलाब जल को मिलाकर मिश्रण बनायें। इस मिश्रण को मुंहासें पर लगायें। मुंहासे के सूख जाने के बाद भी इस मिश्रण को नियमित तौर पर लगायें।

शहद: गरम शहद मुंहासें पर लगायें। जब यह सूख जाए तो इस पर ठंडी मिल्क क्रीम (दूध की ठंडी मलाई) लगायें। एक सप्ताह में मुंहासों को ठीक करने के लिए 15 मिनिट के इस उपचार को अपनाएँ।
बेकिंग सोडा: संवेदनशील त्वचा पर बेकिंग सोडा का प्रयोग न करें। एक बाउल में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें तथा इसमें गुलाब जल मिलकर पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को मुंहासे पर लगायें। इससे मुंहासों के साथ साथ उनसे होने वाले धब्बे भी दूर होते हैं। 15 मिनिट का यह उपचार मुंहासों को पुन: आने से भी रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications
