Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दही और शहद के इस पेस्ट से चेहरा बनाएं बेदाग और गोरा
क्या आप जानती हैं कि दही और शहद के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से आपको त्वचा की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है? दही में लैक्टिक एसिड और कई ढेर सारे विटामिन्स होते हैं, जो डेड स्किन को आराम से साफ कर के त्वचा में चमक भरती है। साथ ही दही में प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो चेहरे से झाइयां मिटाता है।
Fernsnpetals Free Coupons Get 20% Off Use Promocode Now Hurry Up
अब अगर शहद की बात करें तो, यह त्वचा को हाइड्रेट करती है साथ ही एंटी-माइक्रोबियल गुण होने की वजह से यह चेहरे पर होने वाले मुंहासे और फोड़े-फुन्सियों से निजात दिलाती है।
दही और शहद के पेस्ट को बनाने के लिये 1 चम्मच शहद को 2 चम्मच दही के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। फिर 20 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा नियमित रूप से करें और फिर देंखे कि आपका चेहरा कितना साफ, गोरा और चमकदार बन जाएगा।
आइये देखते हैं शहद और दही से होने वाले फायदों के बारे में -

स्किन मॉइस्चराइजर
दही और शहद को मिक्स कर के चेहरे पर लगाने से चेहरे के अंदर नमी बनी रहती है और चेहरे को अच्छा मॉइस्चराइज़र प्राप्त होता है। इसे लगाने से स्किन हमेशा मुलायम बनी रहती है।

त्वचा का रंग निखारे
दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जिसमें एक एंजाइम होता है जो त्वचा के अंदर पाये जाने वाले मेलेनिन को बढ़ा देता है, जिससे त्वचा का रंग गोरा हो जाता है।

साफ त्वचा
दही और शहद के मिश्रण में जिंक की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे त्वचा पर पड़ने वाले लाल धब्बे साफ हो जाते हैं।

एक्ने और मुंहासों की छुट्टी
शहद और दही में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कि एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया का नाश करते हैं और स्किन को एक्ने और मुंहासों से हमेशा के लिये छुटकारा दिलाते हैं।

डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाए
दही में मौजूद जिंक और विटामिन के मेल से आपके डार्क सर्कल ठीक हो सकते हैं।

झुर्रियां मिटाए
दही और शहद का मिश्रण त्वचा के अंदर मौजूद कोलाजिन का प्राडक्शन बढा देता है, जिससे स्किन पर मौजूद बारीक लकीरें और झुर्रियां मिटने लगेंगी।

सन टैनिंग मिटाए
अगर धूप की वजह से आपकी त्वचा काली पड़ गई है तो दही और शहद का लेप लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा साफ हो जाएगी और जवां दिखने लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
