Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
आयुर्वेदिक तरीके से बनाएं ओट्स फेशियल स्क्रब
आयुर्वेद के अनुसार जब हमारी त्वचा में पित्त दोष की खराबी आती है तो, कई त्वचा संबन्धी समस्याएं जैसे, एक्ने, मुंहासे और खुजली आदि होना शुरु हो जाती है। जई यानी की ओट्स पित्त को शांत करता है। यह त्वचा को आराम देता है और जलन को कम कर देता है। आप इसे अपने फेस पैक में प्रयोग कर के फायदा उठा सकती हैं। ओट्स दानेदार होता है इसलिये आप इसे स्क्रब के रूप में भी प्रयोग कर सकती हैं। घर पर तैयार ओट्स स्क्रब चेहरे से डेड स्किन, गंदगी और तेल को साफ करेगा। इससे चेहरा चमकदार और कोमल बनेगी। आइये जानते हैं चेहरे के मुताबिक ओटमील स्क्रब कैसे बनाएं।

आयुर्वेदिक तरीके से बनाएं ओट्स फेशियल स्क्रब
1. ओटमील रोजवॉटर स्क्रब (नार्मल स्किन)
2 चम्मच ओटमील लें और उसमें 3 चम्मच रोज वॉटर मिला दें। इसे 5 मिनट रखें और जब यह गल जाए तब इसे हल्के हाथों से चेहरे पर गोलाई में रगड़े। ऐसा 2 मिनट तक करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। जब स्किन ड्राई हो जाए तब मॉइस्चराइजर लगा लें। मोटापा कम करना है तो खाएं फ्रूट ओटमील
2. ओटमील स्क्रब ( ऑइली स्किन )
2 चम्मच ओटमील को 3 चम्मच रोजवॉटर के साथ मिक्स करें। 5 मिनट रखने के बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। 2 मिनट तक के लिये हल्के हाथो से चेहरे को स्क्रब करें। यह नुस्खा ऑइली चेहरे वालों के लिये बहुत ही बढियां है।
3. ओटमील और खीरा
2 चम्मच ओटमील के साथ 4 चम्मच घिसा हुआ खीरा मिक्स करें। जब ओटमील गल जाए तब चेहरे को दो मिनट तक स्क्रब करें ।
4. ओटमील स्क्रब ( रूखी त्वचा )
2 चम्मच ओटमील को 4 चम्मच दूध के साथ मिक्स करें। जब ओटमील नरम हो जाए तब उसमें कुछ बूंद ऑलिव ऑइल की मिक्स करें और हल्के हाथों से चेहरे पर रब करें। फिर चेहरे को हल्के गरम पानी से धोएं। तुरंत ही मॉइस्चराइजर लगाएं। यह आयुर्वेदिक नुस्का चेहरे से डेड स्किन हटाएगा और चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
