Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्किन टोन ठीक करने के लिए अपनाएं ये 8 नेचुरल फेस पैक
त्वचा का रंग असमान होना एक आम समस्या है। इससे हमारी त्वचा बेजान और खराब दिखती है। ज्यादातर लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए फाउंडेशन और चेहरे से गहरे दाग को मिटाने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों का इस्तेमाल करने लगते हैं। हाइपरपिगमेंटेशन, मुंहासे के निशान, अधिक धूप में त्वचा के जल जाने जैसे कई अन्य कारणों से त्वचा का रंग असमान हो जाता है।
यदि आप भी इस समस्या से परेशान है और त्वचा पर जगह-जगह पड़े गहरे निशान को दूर करना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी उपयोगी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक और घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप त्वचा के असमान रंग से दूर कर सकती हैं।
ये सभी पैक प्राकृतिक रूप से त्वचा की देखभाल करने वाले ऐसे सामग्री को मिलाकर तैयार किए जाते हैं जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व शामिल होते हैं जो त्वचा के रंग को एक समान करते हैं। इसे बनाने की सभी सामग्री सस्ती होती और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस पैक का इस्तेमाल करने से आपको जल्दी ही फर्क दिखने लगेगा।
नोट- किसी भी पैक को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले इसे स्किन पर लगाकर जांच कर लें।

1. मिल्क पावडर और बादाम के तेल
एक कटोरी में एक चम्मच बादाम का तेल लें और इसमें एक चम्मच मिल्क पावडर मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले क्लिंजर से अपना चेहरा ठीक से साफ कर लें। अब चेहरे पर यह पैक लगाकर पांच मिनट तक रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। जल्दी फर्क देखने के लिए हर हफ्ते इस पैक का इस्तेमाल करें।

2. शहद और नींबू
ताजे नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर पांच मिनट तक सूखने दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार जरूर अपनाएं, इससे आपके स्किन का रंग एक समान हो जाएगा।

3. संतरे के छिलके का पावडर और एलोवेरा जेल
आधे चम्मच संतरे के छिलके के पावडर में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं जल्दी फर्क दिखने लगेगा।

4. ऑलिव ऑयल और बेसन
एक चम्मच ऑलिव ऑयल में आधा चम्मच बेसन मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस पैक को अपने चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक लगाएं रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाने से त्वचा का रंग एक समान हो जाता है।

5. हल्दी पाउडर और दही
दो चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इस पैक को दस मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में एक बार इस घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाएं इससे आपके त्वचा का रंग एक जैसा दिखने लगेगा।

6. पपीते का गूदा और खीरा
एक चम्मच पपीते के गूदे में आधा चम्मच खीरे का रस मिलाएं। इस घरेलू पैक को चेहरे पर लगाकर करीब दस मिनट तक सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं जल्दी ही फर्क महसूस होगा।

7. ग्रीन टी और ओट मील
एक चम्मच ओटमील और एक चम्मच ग्रीन टी को अच्छी तरह से मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर पांच से दस मिनट सूखने दें। इसके बाद क्लिंजर और गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाने से आपकी समस्या दूर हो सकती है।

8. गुलाबजल और कीवी
एक पके हुए कीवी को अच्छी तरह से मैश करें और इसमें एक चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर पांच मिनट तक लगाए रखें और फिर पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में कई बार लगाएं इससे त्वचा का रंग एक समान दिखने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
