Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सांवली और डार्क स्किन के ये फायदे क्या आप जानते हैं !
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि आपकी सांवली त्वचा के पीछे कौन से स्वास्थ्य लाभ छुपे हैं।
अक्सर सांवली या डार्क स्किन वाले लोगों को हीनभावना की नजर से देखा जाता है। इतना ही नहीं सांवली त्वचा होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। लेकिन अब आपको अपनी सांवली या डार्क स्किन से शर्मिंदा होने की जरुरत नहीं हैं । क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएँगे कि संवाली या डार्क स्किन के कौन से हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं।

1- धूप से करती है बचाव
डार्क स्किन में मेलानिन की मात्रा ज्यादा होती है। जो सूरज की हानिकारक अल्ट्रा-वायलट किरणों से आपकी त्वचा को बचाने में मदद करती है। इसलिए अब आपको धूप से घबराने की जरुरत नहीं है।

2- नहीं होता स्किन कैंसर का खतरा
अगर आपकी त्वचा सांवली है तो आपकी स्किन में मौजूद डार्क पिग्मेंटेशन के कारण स्किन कैंसर का खतरा ना के बराबर होता है यानि गोरे लोगों में स्किन कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है।

3- नर्वस सिस्टम को करता है प्रोटेक्ट
आपकी सांवली त्वचा आपके नर्वस सिस्टम को भी प्रोटेकट करने का काम करती है क्योंकि आपकी त्वचा में मौजूद मेलानिन सेंट्रल नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाने वाले खतरनाक पैरासाइट से बचाते हैं।

4- आपको देता है यंग लुक
शायद आपको मालूम नहीं होगा कि आपकी सांवली त्वचा ही आपको यंग लुक दे रही है । दरअसल सांवली त्वचा में मौजूद मेलानिन आपकी स्किन को लंबे समय तक झुर्रियों से बचाता है जिससे आप हमेशा यंग नजर आते हैं।

5- इम्युनिटी के लिए है फायदेमंद
आपकी सांवली त्वचा आपको कई रोगों से भी बचाती है। क्योंकि मेलानिन के कारण आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है, जो आपका सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बिमारियों से बचाव करती है।

6- प्रेग्नेंसी में मिलता है लाभ
जी हां आपको बता दें कि आपकी सांवली त्वचा प्रेग्नेंसी में भी आपकी काफी मददगार साबित हो सकती है। आपकी त्वचा में मौजूद मेलानिन जहां महिलाओं में हेल्दी एग प्रोडेक्शन में मदद करती है तो वहीं प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई कई हेल्थ प्रब्लम से भी बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
