Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
जानिए, बॉडी बटर के एक से बढ़कर एक सौंदर्य लाभ
बॉडी बटर के कई फायदे हैं जिनमें से हम आपको कुछ बता रहे हैं। विभिन्न नेचुरल बॉडी बटर में कोको बटर, मैंगो बटर, शी बटर, कुकुई बटर आदि शामिल होते है।
बॉडी बटर को न्यूट्रेंट- डेन्स क्रीम यानि पोषक क्रीम भी कहा जाता है जो कि त्वचा को गहराई तक नमी प्रदान करने और हाइड्रेट रखने में मददगार है।b बॉडी बटर के कई फायदे हैं जिनमें से हम आपको कुछ बता रहे हैं।
विभिन्न नेचुरल बॉडी बटर में कोको बटर, मैंगो बटर, शी बटर, कुकुई बटर आदि शामिल हैं। कोको बटर कोको के बीजों से बनता है जो कि दमकदार और स्वस्थ त्वचा के लिए ज़रूरी है।
मैंगो बटर आम के बीजों से बनता है जिसमें कि विटामिन सी प्रचूर मात्रा में होता है। कुकुई बटर कुकुई के पौधे से प्राप्त होता है और यह विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है। हम आपको बता रहे हैं त्वचा पर बॉडी बटर के फायदे...

1. त्वचा की रक्षा करता है -
बॉडी बटर सामान्य क्रीम या लोशन के बजाय ज्यादा गहराई तक जाता है जो कि त्वचा पर एक बैरियर बनाता है जिससे त्वचा में नमी ज़्यादा देर तक रहती है। हमारी त्वचा में नेचुरल बैरियर होता है, लेकिन वातावरण के कई तत्वों जैसे कि गरम हवा, गरम मौसम या ठंडा मौसम आदि के कारण यह प्रभावित होता है। इसलिए बॉडी बटर त्वचा पर एक अतिरिक्त ढाल की तरह काम करता है और त्वचा को अन्य बैरियर्स से बचाता है।

2. नर्म मुलायम त्वचा -
लंबे समय तक बॉडी बटर के इस्तेमाल से आप एक नर्म मुलायम त्वचा पा सकते हैं। बॉडी बटर में विटामिन्स की अधिकता के कारण यह सूखी और खुजली वाली त्वचा को ठीक करता है। बॉडी बटर एक्जीमा से प्रभावित त्वचा के लिए भी बेहतर है। त्वचा पर बॉडी बटर का इस्तेमाल त्वचा के पीएच मान को भी बनाए रखता है, इससे आपको स्वस्थ और दमकती त्वचा मिलती है।

3. गहराई तक हाइड्रेशन –
त्वचा पर बॉडी बटर गहराई तक हाइड्रेशन प्रदान करता है। जब यह त्वचा पर लगाया जाता है तो यह त्वचा और अन्य तत्वों के बीच एक बैरियर का काम करता है। यह त्वचा की नीचे की परतों तक नमी पहुंचाता है, इससे त्वचा हाइड्रेटिड और मुलायम रहती है। इसलिए त्वचा को हाइड्रेटिड रखने के लिए हर मौसम में बॉडी बटर को लगाने की सलाह दी जाती है। इसका क्रीमी और पोषण का गुण त्वचा की बनावट को अच्छी बनाए रखने में फायदेमंद है।

4.लिप बाम की तरह काम करता है-
क्या आपको पता है बॉडी बटर लिप बाम के रूप में भी काम आता है? जी हाँ! बॉडी बटर को शरीर के साथ ही लिप बाम के रूप में लगाया जाता है। जब इसे होंठों पर लगाया जाता है तो होंठ नरम और मुलायम बनते हैं और फटे होंठ ठीक होते हैं

5. खिंचाव के निशान ठीक करता है -
त्वचा पर चोट या खिंचाव के निशान ठीक करने में भी बॉडी बटर प्रभावी है। हालांकि, त्वचा पर खिंचाव और दाग धब्बों के निशानों को पूरी तरह हटाना संभव नहीं है, लेकिन फिर भी बॉडी बटर को नियमित लगाते हुये इन निशानों को कुछ हद तक हल्का किया जा सकता है। शरीर में कोलेजन का निर्माण बढ़ाकर यह दागों के व खिचाव के निशान दूर करने में कारगर है।

6.ड्राई पैच ठीक करता है -
बॉडी बटर त्वचा के ड्राई पैच ठीक करता है। हम में से अधिकतर लोग कोहनी, एड़ी, पंजे, घुटनों पर ड्राई स्किन की समस्या से ग्रसित रहते हैं। बॉडी बटर की नियमित मसाज से ड्राई और डैड स्किन को ठीक किया जा सकता है। थोड़ा सा बॉडी बटर लें और इसे इसे नियमित रूप से ड्राई पैच पर लगाएँ। जब तक यह पूरी तरह शोषण ना हो जाये तब तक मसाज करें। अन्य चिकनाईयुक्त चीजें के बजाय बॉडी बटर ज़्यादा प्रभावी है।

7. एक अच्छा फेस मॉश्चराइजर-
बॉडी बटर एक अच्छा मॉश्चराइजरर है जो कि ना केवल चेहरे को हाइड्रेड रखता है बल्कि इससे दिन इससे चेहरा चमकता रहता है। सामान्य से लेकर ड्राई स्किन तक हर स्किन टाइप पर यह सूट करता है। थोड़ा सा बॉडी बटर लें, और इसे कुछ देर गरम करें। अब इसे चेहरे पर ऊपर की ओर लगाएँ। चारों और मसाज करते हुये इसे गालों पर रगड़ें।



Click it and Unblock the Notifications
