Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
शादी से पहले ना करें ऐसे एक्सपेरिमेंट, स्किन होगी खराब
शादी के दिन हर लड़की पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है और इसलिये वह प्री ब्राइडल पैकेज भी लेती है, जिससे उसकी खूबसूरती और भी ज्यादा निखर के सामने आए। लेकिन उन्हें ठीक से पता नहीं होता कि उनकी स्किन के लिये क्या अच्छा होगा और वह ब्यूटी पार्लर वाली पर अंधा विश्वास कर लेती हैं।
शादी करने जा रही लड़कियों को यह समझ में नहीं आता कि उन्हें शादी के कुछ दिन पहले कौन सा स्किन केयर ट्रीटमेंट लेना चाहिये। क्या वो काम करते भी हैं या नहीं? करते भी हैं तो कितने दिनों तक उनकाअसर रहेगा? और क्या इसे करवाने से उनकी स्किन को कोई डैमेज तो नहीं होगा? इन सब बातों का ध्यान रखना काफी जरुरी है क्योंकि एक तो आप इतने पैसे खर्च कर के पैकेज लेंगी और दूसरी ओर वह असर भी नहीं करेगा।

कई महिलाएं शादी से पहले चेहरे पर तरह तरह के एक्सपेरिमेंट करने लगती हैं, जो कि हर किसी को सूट नहीं करता है। तो ऐसे में हमारी बात मानें और नीचे दिये हुए लेख को पढ़ें और अपनी स्किन को शादी से पहले खराब होने से बचाएं।
शादी से पहले ना करें ऐसे एक्सपेरिमेंट, स्किन होगी खराब
#1. सैलून फेशियल
प्री ब्राइडल स्किन के लिये सैलून फेशियल बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि इससे आपके चेहरे पर उल्टा असर पड़ सकता है। फैक्ट की बात यह है कि इससे आपकी स्किन में इरिटेशन, एलर्जी और मुंहासे आदि की समस्या पैदा हो सकती है।
स्टडी की बात की जाए तो पता चलता है कि लगभग 47% साउथ एशियन महिलाओं को फेशियल करवाने के 7-21 दिनों के बाद एक्ने हो जाते हैं। ऐसा इसलिये क्योकि सैलून फेशियल में 8-10 प्रोडक्ट का यूज़ किया जाता है, जिसमें 100 सामग्रियां तो होती ही हैं।
#2. नया घरेलू नुस्खा
लगभग हर घर में शादी करने जा रही लड़की को उसकी दादी-भाभी अपने घरेलू नुस्खे जरुर बताती हैं। किसी को नहीं पता कि आपकी स्किन क्या लगाने पर किस तरह से रिएक्ट करेगी। कई लोंगो को नींबू से स्किन में प्रॉबलम्स हो जाती हैं और स्किन में जलन शुरु हो जाती है।
#3. फेस पील
पील्स को काफी सारी महिलाएं लगभग पूरे देश में यूज़ करती हैं। हांलाकि शादी के कुछ दिनों पहले पील का प्रयोग करने से बचना चाहिये। यह बहुत जरुरी है कि आपको इस बात का पता हो कि आपकी स्किन पील लगाने के बाद कैसे रिएक्ट करेगी। कई महिलाएं जो पील करवाती हैं उनकी स्किन पर मेकअप ठीक से सेट नहीं होता। अगर पील करवाना ही है तो शादी के एक हफ्ते पहले करवाएं।
#4. बिकनी वैक्सिंग ना करवाएं
अगर आप सोंच रही हैं कि शादी के पहले बिकनी वैक्सिंग करवा लें तो इसे तीन महीने पहले करवाएं ना कि शादी के दो दिन पहले। वैक्सिंग करवाने से उस जगह पर काफी ज्यादा दर्द होता है और कई लोंगो रिएक्शन भी हो जाता है, इसलिये अच्छा है कि अगर इन सब चीजों से बचना है तो इस काम को पहले करवा लें और ठीक लगे तो ही शादी के कुछ दिन बाद करवाएं।
#5. खाने में ना खाएं ज्यादा सोडियम
इसका मतलब है कि नमक वाला खाना, सॉस, ड्रेसिंग वाला खाना ना खाएं। इसकी जगह पर लो कैलोरी फूड का चुनाव करें। शादी के 7 दिनों पहले ही इन सब बातों का ख्याल रखना शुरु करें। सोडियम से आपका वजन 50 गुना बढ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
