Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चेहरे को चमकदार बनाने के लिये ट्राई करें ये डिफरेंट फेशियल्स
हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा जवां और दमकती दिखाई दे और इसके लिए फेशियल मुख्य भूमिका निभाता है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं त्वचा पर असरकारक विभिन्न प्रकार के फेशियल्स...
हमारी त्वचा मुख्यतः 5 तरह की होती हैं – ड्राई, सेंसिटिव, ऑयली, मुहांसों के प्रति संवेदनशील और मिश्रित त्वचा। इन 5 तरह की त्वचाओं के लिए बाज़ार में अनेक फेशियल उपलब्ध हैं।
अलग-अलग त्वचा पर अलग-अलग फेशियल जमता है। हर फेशियल के अपने फायदे हैं, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए ज़रूरी है कि आप फेशियल का चुनाव अपनी त्वचा के अनुसार करें।
हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा जवां और दमकती दिखाई दे और इसके लिए फेशियल मुख्य भूमिका निभाता है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं त्वचा पर असरकारक विभिन्न प्रकार के फेशियल्स...

1. पैराफिन फेशियल
यह एक प्रसिद्ध फेशियल है जिसमें त्वचा पर फेशियकल के दौरान पैराफिन काम में लिया जाता है। इस फेशियल में पैराफिन बेस्ड क्रीम और मास्क इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपकी त्वचा बेबी सॉफ्ट होती है और रंग साफ होता है। पैराफिन फेशियल ड्राई और ऑयली दोनों तरह की त्वचा के लिए सही है, यह त्वचा को चमकदार बनाता है।

2. एक्ने रिडक्शन फेशियल
यह फेशियल उन लोगों के लिए बेहतर है जिनकी त्वचा मुहांसों से प्रति संवेदनशील है। इससे मुहाँसे और फुंसियाँ दूर होती हैं। यह फेशियल त्वचा के रोम छिद्रों की गहराई तक सफाई करता है जिससे अतिरिक्त ऑयल बाहर निकलता है। यह ना केवल कील मुहांसों को डोर करता है, बल्कि यह मुहांसों के निशानों को भी हल्का करता है। इस फेशियल में स्क्रबिंग तत्व होते हैं इसलिए इसे स्टीमिंग तकनीक के साथ रगड़ना ज़रूरी है ताकि त्वचा से सारी गंदगी बाहर निकाल जाये।

3. गोल्ड फेशियल
त्वचा को दमकदार बनाने का यह एक सामान्य और शानदार तरीका है। गोल्ड फेशियल से त्वचा स्वस्थ और दमकदार होती है। यह हर तरह की स्किन पर फायदेमंद है लेकिन बेजान त्वचा पर यह ज़्यादा असरकारक है। इसमें गोल्ड कितना इस्तेमाल किया जाना है यह मात्रा अलग-अलग होती है इसलिए इसका असर भी अलग-अलग होता है। यह त्वचा से गंदगी और अशुद्धियों को हटाकर त्वचा को जवां बनाता है।

4. फ्रूट फेशियल
फ्रूट फेशियल हर तरह के स्किन के लिए बना है। लेकिन फिर भी जिनकी त्वचा संवेदनशील है उन्हें फ्रूट फेशियल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्यों कि फ्रूइट्स के एक्टिव एंजाइम्स त्वचा से क्रिया करते हैं जिससे आपको सूजन या खुजली हो सकती है। फ्रूट फेशियल त्वचा को गहराई तक साफ करता है, काले धब्बे हटाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। फलों में मौजूद विटामिन सी के कारण यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से हल्का करता है।

5. अरोमा थैरेपी फेशियल
अरोमा थैरेपी ऑयल्स के साथ त्वचा को नई रंगत देने का यह एक शानदार तरीका है। यह फेशियल ना केवल आपके दिमाग को रिलेक्स करता है बल्कि त्वचा को स्वस्थ, दमकदार और मोश्चुराइज़ करता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल अरोमा थैरेपी ऑयल्स ही काम में लिए जाते हैं जिससे परिणाम और बेहतर मिलते हैं। यह प्राकृतिक रूप से त्वचा से उम्र के असर को कम करता है।

6. गैल्वेनिक फेशियल
यह फेशियल महंगा होता है लेकिन यह ड्राई, बेहद शुष्क और डिहाइड्रेटिड स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। गैल्वेनिक फेशियल आपकी त्वचा को नमी प्रदान कर उसे हाइड्रेट करता है और इसे नरम व मुलायम रखता है। यह त्वचा के बड़े छिद्रों को छोटे करता है, मृत कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को लचीला बनाता है। फिर भी, जिन लोगों को दिल की बीमारी है उन्हें गैल्वेनिक फेशियल नहीं करवाना चाहिए, क्यों कि यह उन्हें कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

7. कोलेजन फेशियल
यह फेशियल सुस्त, झूलती और ढीली त्वचा के लिए बेहतर है। कोलेजन एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो त्वचा को जीवंत बनाता है और इसे नर्म-मुलायम बनाए रखता है। कोलेजन फेशियल असरकारक हैं क्यों कि यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से नरम रखता है। कोलेजन फेशियल में कोलेजन बेस्ड क्रीम काम में ली जाती है जिससे कि कोशिकाओं के नवीनीकरण की क्रिया तेज गति से होती है। इस फेशियल में स्टीमिंग और मसाज ज़्यादा होती है इससे त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है।



Click it and Unblock the Notifications
