Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
किचन में छिपे इन खजानों से बनाएं होममेड स्क्रब
आज हम आपको आपकी त्वचा के मुताबिक अपने किचन की चीज़ों से स्क्रब बनाने का आसान तरीका बताएंगे |
स्क्रब हमारी त्वचा की साफ़ सफाई के साथ मृत कोशिकाओं को भी हटाता है| अपने चेहरे को साफ़ रखने के लिए हमे हफ्ते में एक बार स्क्रब का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए| इससे हमारा चेहरा दमकने लगता है और कील मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है। अगर हम चाहे तो घर में मौजूद सामग्री से एक अच्छा स्क्रब बना सकते है।
आज हम आपको आपकी त्वचा के मुताबिक अपने किचन की चीज़ों से स्क्रब बनाने का आसान तरीका बताएंगे।

मसूर की दाल का स्क्रब:
पीसी हुई मसूर दाल में मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करें। यह आपके चेहरे से मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को सुन्दर और गोरा बनाएगा| इसके अलावा ये टैनिंग भी हटाएगा।

नींबू और शहद का स्क्रब:
एक चमच्च शहद में एक चमच्च नींबू का रस, जैतून का तेल और शक्कर मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथों से रगड़ कर साफ़ कर लें। थोड़ी देर बाद गरम पानी से चेहरे को धो लें। आपका चेहरा चमकने लगेगा।

पपीते का स्क्रब :
यह स्क्रब रूखी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी है| इसे बनाने के लिए आपको पके पपीते का गूदा और चीनी चाहिए। पके पपीते के गूदे में चीनी मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। फिर इससे चेहरे और गले पर स्क्रब करें। कम से कम 20 मिनट तक इसे चेहरे पर रहने दें। इसके बाद अपना चेहरा अच्छी तरह से धो लें। यह पैक आपके त्वचा को नमी प्रदान करेगा और साथ ही काले धब्बो से भी छुटकारा दिलाएगा।

जैतून के तेल और नमक का स्क्रब:
हम सब जानते हैं की जैतून के तेल के कई फायदें होते हैं लेकिन चेहरे पर नमक के फायदें हम आज आपको बताएंगे। एक चमच्च जैतून के तेल में आधा चमच्च नमक मिलाकर चेहरे पर कम से कम पांच मिनट तक मसाज करें। इससे चेहरे पर नमी के साथ साथ एक अद्भुत निखार भी आ जाएगा।

संतरे के छिलके का स्क्रब:
यह स्क्रब ऑयली स्किन के लिए बहुत ही फायेमंद है लेकिन इसका प्रयोग सामान्य त्वचा वाले भी कर सकते है| इसे बनाने का तरीका बहुत ही सरल है| संतरे के छिलके को पीस कर उसका पाउडर बना लें फिर उसमे शहद और नमक मिलाकर अपने चेहरे पर धीरे धीरे रगड़ें| आपका चेहरा खूबसूरत और चमकदार हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications