Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस फेस मास्क को लगा कर कोई भी दिखेगा 10 साल जवां
आइये जानते हैं 10 साल यंग दिखने के लिये कौन सा फेस मास्क है सबसे बेस्ट और इसे बनाने की आसान विधि।
महिलाओं को खुद की उम्र से कम दिखना बेहद पसंद होता है। उम्र बढ़ने का संकेत सबसे पहले त्वचा पर दिखता है। त्वचा पर झुर्रियां और धब्बे आदि से एजिंग साफ पता लगती है।
लेकिन अगर आप आज से ही अपने चेहरे पर नीचे बताए हुए पैक लगाना शुरु कर देंगी तो आपके चेहरे से आपकी बढ़ती उम्र का पता ही नहीं चल पाएगा।
यह घरेलू फेस मास्क कैमिकल फ्री और घातक सामग्रियों से मुक्त हैं। इसे लगाने से आपकी स्किन को प्राकृतिक प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे, जिससे आपकी त्वचा बिल्कुल यंग दिखेगी। अब आइये जानते हैं 10 साल यंग दिखने के लिये कौन सा फेस मास्क है सबसे बेस्ट और इसे बनाने की आसान विधि।

अनार का मास्क
इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से त्वचा के दाग धब्बे साफ होते हैं और त्वचा में चमक आती है। पैक बनाने के लिये 3 चम्मच अनार के दाने लें और उसमें 2 चम्मच पकाया हुआ ओट्स डालें और 2 चम्मच दूध मिक्स करें। इन सभी चीजों को पीस लें और फिर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

ओटमील और शहद
इन दोंनो चीजों को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे से डेड स्किन निकल जाएगी। यह स्किन में कोलाजेन को भी बनाता है जिससे स्किन यंग दिखती है। इस विधि को हफ्ते में 5 बार करें, तभी फरक दिखेगा।

केले का मास्क
एक एक एंटी एजिंग मास्क है, जिसमें ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन होता है, जिससे त्वचा बिल्कुल यंग बन जाती है। आधा केला लें और उसे मसल कर उसमें 1 चम्मच शहद तथा ताजी क्रीम मिला कर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

पपीता और दही
पपीते और दही से टैनिंग मिटती है। साथ ही चेहरे पर ग्लो आता है। थोड़े से पपीते को मसल लें और उसमें थोड़ी सी दही और एक चुटकी हल्दी मिला कर पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर चेहरे को धो लें।

नारियल दूध
इसमें ढेर सारे विटामिन और प्रोटीन होते हैं जो कि स्किन के लिये काफी हेल्दी माने जाते हैं।इससे आपकी स्किन हमेशा नम रहेगी। पैक बनाने के लिये नारियल दूध में 1 चम्मच नींबु, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ग्लीसरीन मिलाएं। इसको मिलाइये और मुंह पर पैक लगाइये।

स्ट्रॉबेरी फेस मास्क
मुठ्ठी भर स्ट्रॉबेरी लें और उसमें थोड़ा सी दही मिलाएं। फिर 1 चम्मच नींबू डाल कर मिक्स करें। इसे एक्ने वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें। फिर ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
