Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सर्दियों में खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अपनाएं फलों से तैयार ये फेस पैक
सर्दियों का मौसम आ गया है और साथ ही अपने साथ त्वचा संबंधी समस्याएं लेकर भी आया है। इस मौसम में तापमान कम होता है और हवा में बिल्कुल भी नमीं नहीं होती है जिससे त्वचा की प्राकृतिक नमीं दूर होती है और आपकी त्वचा ड्राई हो जाती है। इसलिए यह बहुत ही ज्यादा जरुरी है इन सर्दियों के मौसम में आप अपनी त्वचा का पूरा ध्यान रखें।
इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि त्वचा के रुखेपन को रोकने के लिए फेस पैक का इस्तेमाल करें। ऐसे बहुत सारी चीजें हैं जो आप फेस पैक बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको बता दें कि फलों से बने फेस पैक जैसे केला और एवोकैदो के फेस पैक सर्दियों में त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए बहुत ज्यादा प्रभावशाली होते हैं।
इन फलों में बहुत अधिक मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं जो त्वचा को पूरा न्यूट्रीशन प्रदान करते हैं और उसे हाइड्रेटेड रखने का काम करते हैं जिसकी वजह से स्किन ड्राई नहीं होने पाती है।
यहाँ हम आपको फलों द्वारा बने फेस पैक के बारे में बताने जा रहें हैं जो सर्दियों के मौसम में स्किन को ड्राई होने से बचाने का काम करते हैं।

1- अनानास का फेस पैक
एक चम्मच अनानास का जूस और आधा चम्मच चने का आटा मिलाएं। फिर इसे आप अपने स्किन पर लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें और अपने चेहरे पर टोनर स्प्रे करें। त्वचा के सूखेपन को दूर करने के लिए इस फेस पैक को आप महीने में दो बार लगायें।

2- संतरे का फेस पैक
इसकी लिए आप दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच संतरे का जूस मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें और कोई हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। अपनी त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।

3- केले का फेस पैक
इसके लिए आप एक केले को मसलकर इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें। पैक को सूखने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए इस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगाएं।

4- सेब का फेस पैक
एक सेब के टुकड़े को मसलकर इसे एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इस पैक को आप अपने चेहरे पर लगा लें और इसे 10 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें और बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इस प्रक्रिया को अगले हफ्ते फिर इस्तेमाल करें।

5- ऐवोकैड़ो फेस पैक
इसके लिए ऐवोकैड़ो को मसलकर पेस्ट बना लें और अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इस पैक को गुनगुने पानी से धोने से पहले 10 मिनट तक ऐसे छोड़ दें। मुलायम त्वचा पाने के लिए आप इस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

6- अंगूर का फेस पैक:
एक मुट्ठी अंगूर लेकर उसे मसल लें और इसमें एक चम्मच ऑलिव आयल मिला दें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर परिणाम पाने के लिए इस पैक को महीने में कम से कम दो बार इस्तेमाल करें।

7- नाशपाती का फेस पैक:
कच्चे नाशपाती को मसलकर इसमें आधा चम्मच बादाम का तेल मिला दें। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे आप गुनगुने पानी से धो लें। बढ़िया रिजल्ट पाने के लिए इस फ्रूट फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

8- स्ट्रॉबेरी फेस पैक
इसे बनाने के लिए आप कच्चे स्ट्रॉबेरी को मसल लें और इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिला लें। इस पैक को 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। अपनी त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए आप इस पैक को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
