Latest Updates
-
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा
कितने समय में करवानी चाहिए हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट
पहले आपको ये सोचना जरूरी है कि इनमें से किस तरीके से आप हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेना चाहती हैं। इसके बाद इसे कितने समय के अंतराल में दोहराना है, इस बात का निर्णय लें। शरीर पर बालों की ग्रोथ इस बात पर भ
कुछ लड़कियों को वैक्सिंग से एलर्जी होती है जिस वजह से उन्हें शेविंग ही करवानी पड़ती है। इसके अलावा कुछ लड़कियां शेविंग से होने वाले स्क्रैच से बचने के लिए वैक्सिंग करवाती हैं। अब बात करते हैं थ्रेडिंग की। बालों पर अनवाहे बालों को हटाने के लिए अमूमन थ्रेडिंग करवाई जाती है।
पहले आपको ये सोचना जरूरी है कि इनमें से किस तरीके से आप हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेना चाहती हैं। इसके बाद इसे कितने समय के अंतराल में दोहराना है, इस बात का निर्णय लें। शरीर पर बालों की ग्रोथ इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप कितने समय के अंतराल में हेयर रिमूवल करवाती हैं।

अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेती हैं तो इसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ेगा। वहीं कभी-कभी करने पर ये सिरदर्दी बन जाता है। आपकी इसी मुश्किल को सुलझाने के लिए आज हम आपको ऐसे पांच तरीकों के बारे में बता रहे हैं तो जिससे आप हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट के साथ-साथ अपनी त्वचा का भी ख्याल रख पाएंगीं।

खास दिन के लिए या मीटिंग के लिये
अधिकतर महिलाएं किसी खास मौके या मीटिंग पर ही हेयर रिमूवल करवाती हैं। जब एकसाथ कई सारे त्योहार या कार्यक्रम होते हैं तभी महिलाएं हेयर रिमूवल करवाने की सोचती हैं। वहीं जब उन्हें किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ढके हुए कपड़े पहनने होते हैं तो वो हेयर रिमूवल नहीं करवाती हैं। त्वचा को साफ और तरोताज़ा बनाए रखने के लिए हेयर रिमूवल एक प्रक्रिया है। इसलिए आप चाहे कुछ भी पहन रही हों, ये जरूरी है कि आप हर खास मौके या मीटिंग पर हेयर रिमूवल करवाती रहें।

बन जाए शर्मिंदगी का कारण
शरीर पर वापिस बाल कब आएंगें, ये कोई नहीं बता सकता। आमतौर पर ये हार्मोनल बदलाव और शारीरिक फिटनेस पर निर्भर करता है। बहुत ज्यादा बाल आने के पीछे हार्मोनल असंतुलन भी एक कारण हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में आपको हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट समय पर करवाते रहना चाहिए। अगर आपके पास सैलून या पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप घर पर ही शेविंग के ज़रिए अनचाहे बालों को हटा सकती हैं। हेसर रिमूवल प्लान को आप महीनों पहले नहीं बना सकती हैं। अचानक ही हेयर ग्रोथ ज्यादा आ जाती है और तभी आपको हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट ले लेना चाहिए।

नियमित अंतराल
जिन महिलाओं को अपनी लुक की ज्यादा चिंता होती है वो नियमित अंतराल पर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेती हैं। अगर आपको भी पता है कि आपकी बॉडी को कब हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट की जरूरत होती है तो अपने ब्यूटी केयर प्लान में इसे भी समय पर ही करवा लें। हेयर रिमूवल महीने में एक बार या सप्ताह में दो बार करवाने की जरूरत पड़ती है। वैसे ये आपकी त्वचा और बाल आने की ग्रोथ पर निर्भर करता है।

सैलून प्रोफेशनल की सलाह पर
बालों के वापिस आने की ग्रोथ पूरी तरह से आपकी बॉडी और त्वचा से संबंधित होती है। इसलिए आप खुद ही इस बात का निर्णय लें कि आपको कब और कैसे हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेनी है। इसके लिए आप किसी सैलून प्रोफेशनल से भी सलाह ले सकती हैं। सैलून प्रोफेशनल्स को अलग-अलग त्वचा के बारे में पता होता है इसलिए आपको कब और किस तरीके से हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेनी है, ये वो अच्छी तरह से बता सकते हैं। लेकिन सही सैलून और प्रोफेशनल से ही सलाह लें, तभी बात बनेगी।

शरीर के किस हिस्से पर होगी ट्रीटमेंट
आप अपने शरीर के किस हिस्से पर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट करवाना चाहती हैं, ये भी जानना बहुत जरूरी होता है। आइब्रो और चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने की जरूरत बहुत जल्दी पड़ती है जबकि बिकिनी वैक्सिंग करवाने में समय का अंतराल कम होता है। मतलब ये है कि नाज़ुक अंगों पर बहुत ज्यादा जल्दी-जल्दी हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट नहीं लेनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
