Latest Updates
-
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं
जानें, बिना परफ्यूम की मदद से कैसे महकती रहें पूरा दिन?
किसी को अपने दिन की शुरुआत ऐसी अच्छी नहीं लगेगी कि लोग उन्हें उनके तन की दुर्गन्ध के बारे में बता रहे हों। तन की दुर्गन्ध ऐसी चीज़ है जो आपका मूड खराब कर सकती है अगर आप लोगों को अपने पीछे आपके बारे में कुछ बोलते हुए सुनें।
आपको खुद ही इसके लिए सजग रहना चाहिए कि आप कैसे पूरे दिन अच्छी महकती रहें। तो इस समस्या का समाधान क्या है? इसका जवाब आसान है।
तन की दुर्गन्ध हटाने के लिए लोग सबसे पहले परफ्यूम या डियोद्रेंट का सहारा लेते हैं। हालांकि, यह सिर्फ दुर्गन्ध को ढकते हैं और ज़्यादा समय तक नहीं चलते।

आज हम आपको कुछ ऐसे उत्पाद के बारे में बताने वाले हैं जो आम स्प्रे या डीयो से अलग हैं, इनसे आपके तन से दुर्गन्ध नहीं आएगी और आप जहाँ जायेंगे खुशबू बिखेरते जायेंगे।

इन कॉस्मेटिक का इस्तमाल महिलाएं और पुरुष दोनों कर सकते हैं जो हमेशा अपने तन से अच्छी खुशबू चाहते हैं। इसलिए ध्यान से पढ़ें और तन की दुर्गन्ध की समस्या से निजात पाएं।

बॉडी बटर:
अगर आपको अपने टन से अच्छी सुगंध चाहिए तो आप अपनी त्वचा पर बॉडी बटर का इस्तमाल कर सकते हैं और अपने आप को सुगन्धित रख सकते हैं। यह बॉडी बटर शीया, कुकुम्बर और स्ट्रॉबेरी फ्लेवर में मिलते हैं और इसका असर देर तक रहता है।

बॉडी क्रीम/लोशन/मोइस्चराईजर:
परफ्यूम के अलावा आप सर्दियों में अच्छी बॉडी क्रीम लगा सकते हैं और तन की दुर्गन्ध को दूर रख सकते हैं। गर्मियों में आप अच्छे बॉडी लोशन या मोइस्चराईजर का इस्तमाल कर सकते हैं। आपको क्रीम या लिक्विड लोशन लगाना चाहिए यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपकी स्किन किस प्रकार की है।

बॉडी वाश या साबुन:
आपसे कितनी अच्छी खुशबू आ रही है यह इस बात पर काफी ज़्यादा निर्भर करता है कि नहाते वक़्त आप कौन से साबुन या बॉडी वाश का इस्तमाल कर रहे हैं। खुशबूदार साबुन या बॉडी वाश का इस्तमाल और नियमित रूप से नहाने से भी तन की दुर्गन्ध दूर होती है।

टोनर:
हालाँकि, इसका इस्तमाल चेहरे पर ही किया जाता है, पर टोनर से भी आप से अच्छी खुशबू आती है। क्या यह ज़रूरी नहीं कि आपके चेहरे से भी अच्छी खुशबू आये? टोनर भी कई फ्लेवर में आते हैं इसलिए आप जब भी टोनर खरीदते हैं तो अलग फ्लेवर ले सकते हैं। जब भी आप टोनर ले रहे हों तो फ्रूट वाले टोनर लें।

सुगन्धित नेल पोलिश:
अगर आप इस बात के लिए भी सजग रहते हैं कि आपके हाथों से कैसी गंध आती है तो आप सुगन्धित नेल पोलिश का इस्तमाल कर सकते हैं। यह नेल पोलिश सामान्य नेल पोलिश की तरह नहीं होते और इनमें भी अच्छी खुशबू होती है जिससे आपके हाथों से अच्छी खुशबू आती है। यह खुशबू सिर्फ एक दिन नहीं रहती, यह खुशबू तब तक रहती है जब तक आपका नेल पोलिश उतरने नहीं लगता।

सुगन्धित सैशे का इस्तमाल:
अच्छी सुगंध का सिर्फ शरीर से ताल्लुक नहीं होता। यह तब होता है जब आपका शरीर तो साफ होता ही है साथ ही साथ आपकी अलमीरा भी साफ होती है। कपड़ों से लेकर आपके अंदरूनी कपड़े भी साफ होने चाहिए और सुगन्धित भी। आप अपने कपड़ों को सुगन्धित बनाने के लिए आप अपनी अलमीरा में सुगन्धित सैशे रख सकते हैं ताकि दुर्गन्ध की कोई गुंजाईश ही ना रहे।

बालों के स्प्रे का इस्तमाल:
जब आप अपने शरीर पर इतनी मेहनत कर रहे हैं तो आपके बालों का क्या? शैम्पू और कंडीशनर से बालों में खुशबू ज़रूर आती है, पर यह आप रोज़ नहीं कर सकते। इसलिए, आप बालों के स्प्रे का इस्तमाल कर सकते हैं। इससे आपके बालों से तुरंत अच्छी खुशबू आने लगेगी। इसका इस्तमाल और ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है अगर आपका काम हेक्टिक रहा हो या आपने वर्कआउट किया हो, या फिर आपको किसी पार्टी या बाहर जाना हो।



Click it and Unblock the Notifications
