Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
दिन भर काम से थक जाने के बाद ऐसे दें अपनी स्किन को आराम
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्तता की वजह से आपकी त्वचा में इसका असर देखने को मिलता है और वह थकी थकी सी लगती है। इसका कारण है आपका तनाव जिसकी वजह से स्किन में कई तरह की दिक्कतें होने लगती है। इसलिए स्किन केयर एक्सपर्ट्स हमेशा महिलाओं को यह सलाह देते हैं कि अपने तनाव भरे दिन के बाद अपने आप को स्ट्रेस से दूर करें। इसलिए आज हम आपको दिन भर के लम्बे काम के बाद स्किन को रिलैक्स करने के तरीके बताएँगे।

ये सारे टिप्स नेचुरल हैं और आपको सैलून जाने की जरुरत नहीं है। ये टिप्स पूरी तरह से टेस्टेड हैं और इसके साथ ही आसान, सस्ते और बहुत ही प्रभावशाली भी हैं जो आपकी त्वचा को दिन भर के थकान के बाद नमी प्रदान करेंगे जिससे स्किन फ्रेश नजर आएगी। इन टिप्स को आप अपने रोजाना की दिनचर्या में शामिल करके शानदार स्किन पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि कैसे घर पर बैठे आप अपनी त्वचा को तनाव मुक्त कर सकते हैं।

1- मसाज:
आपको अपनी स्किन को दिन भर के थकान से दूर करने के लिए यह सबसे आसान और सबसे ज्यादा असरदार तरीका है। इसके लिए आप ऑलिव आयल से अपने चेहरे पर धीरे धीरे मसाज करें जिससे ब्लड का प्रवाह अच्छा रहता है और आपकी थकान दूर होती है। इस पुराने जमाने के मसाज से आपकी स्किन एकदम फ्रेश और हेल्दी नजर आएगी।

2- एक्सफोलियेट:
यह स्किन को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरुरी होता है। इस विधि से आपकी त्वचा में मौजूद गंदगी और डेड सेल्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं और आपकी स्किन में निखार आता है। इसके लिए आप किसी स्क्रब का इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा को दिन भर की थकान से आराम देने का काम करता है।

3- फेस मास्क:
अपनी त्वचा के पालन पोषण के लिए आप घर पर बने फेस मास्क या बाज़ार से खरीदे हुए फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप उन्ही फेस मास्क को इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त हो। यह ना केवल आपकी त्वचा से गंदगी को निकालता है बल्कि उसे फ्रेश और चमकदार भी बनाता है।

4- स्किन टोनर:
यह भी एक आसान और असरदार तरीका है त्वचा को दिन भर के तनाव से दूर करने के लिए। यह आपके त्वचा को साफ़ तो करता ही है इसके अलावा यह स्किन में मौजूद छिद्रों को भी टाइट करता है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा फ्रेश और स्वस्थ नजर आती है।

5- गुलाब जल:
गुलाब जल आपके त्वचा के लिए बहत ही फायदेमंद होता है। यह आपकी त्वचा को नमी देने के साथ साथ उसे दिन भर की थकान से भी दूर करता है। इसके लिए आप रुई के टुकड़े को लेकर उसे गुलाब जल में भिगोकर अपने चेहरे पर रगड़ें और लगभग एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें।

6- बर्फ के टुकड़े:
इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को स्ट्रेस को दूर भगाने में बहुत ही अधिक लाभ होता है। इसके लिए आप एक साफ़ कपडे में 2 से 3 बर्फ के टुकड़े लेकर आपकी त्वचा पर लगायें, इससे स्किन का ब्लड फ्लो अच्छा होता है जिससे उसमे निखार आता है।

7- एलोवेरा जेल:
एलोवेरा जेल आपकी स्किन को स्वस्थ रखने और थकान से दूर रखने में मदद करता है। इस जेल को आप अपने चेहरे पर लगाकर लगभग 15 मिनट छोड़ दें और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

8- खीरा:
जब त्वचा को रिलैक्स करने की बात आती है तो कुछ ही ऐसे नेचुरल चीजें है जो खीरे की तरह असरदार होते हैं। खीरे में मौजूद पानी आपकी स्किन को नमी देता है और उसे फ्रेश और चमकदार बनाता है। इसके लिए आप खीरे को मसलकर अपने त्वचा पर 20 से 25 मिनट तक रखें और फिर इसे ठन्डे पानी से धो लें।

9- चेहरे पर भाप लेना:
भाप लेना एक बहुत ही असरदार तरीका है त्वचा के छिद्रों को साफ़ करने के लिए और उसे फ्रेश बनाने का लिए। इसके लिए आप किसी बर्तन में गर्म पानी लेकर उसका 5 से 10 मिनट तक भाप लें जिससे त्वचा के सारे टॉक्सिक पदार्थ और गंदगियाँ दूर हो जाते हैं। इसके बाद कोई हल्का मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
