Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
नाक पर जमे ब्लैकहेड्स को हटाने के लिये बेकिंग सोडा पैक ऐसे बनाएं
अगर आप बिना पैसे खर्च किये हुए सुंदर दिखना चाहती हैं तो लेमन एंड सोडा का फेस मास्क बना सकती हैं। लेमन बेकिंग सोडा मास्क बनाने के लिये आपको सिर्फ नींबू का रस और बेकिंग सोडा चाहिये होगा। 1 चम्मच नींबू के रस में 2 छोटे चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और चेहरे तथा गर्दन पर लगा कर रगड़े। इस पेस्ट से अपनी नाक और टी जोन को रगड़े या फिर आपके चेहरे पर जहां कहीं भी तेल ज्यादा रहता है, वहं इसे लगाएं। इसे लगाने से आपके चेहरे पर हल्की चुनचुनाहट होगी, जिसका मतलब है कि यह असर दिखा रहा है। नींबू और बेकिंग सोडे के मिश्रण से आपको होते हैं ये 4 चौंकाने वाले लाभ

1. बेकिंग सोडा पेस्ट- आधा चम्मच बेकिंग सोडा में 1 टीस्पून पानी मिला कर पेस्ट बनाएं और उसे नाक पर लगाएं। इसे 15 मिनत तक सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 3-4 बार ट्राई करें।

2. बेकिंग सोडा और नींबू- आधा चम्मच बेकिंग में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाइये। इसे हल्के से नाक पर लगाइये और फिर 15 मिनट के लिये रख छोड़ दीजिये। अब अपने चेहरे को धो लें। यह पेस्ट ऑइली स्किन के लिये काफी अच्छा है।

3. बेकिंग सोडा और शहद- 1टीस्पून बेकिंग सोडा के साथ 1 टी स्पून शहद मिलाएं। एक बार हो जाने के बाद इसे नाक पर लगाएं। फिर इसे 10 मिनट के लिये छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार उपयोग करें।
4. बेकिंग सोडा और ओटमील और नारियल तेल - आधे चम्मच बेकिंग सोडा के साथ 1 टीस्पून ओटमील और 1 टीस्पून नारियल तेल मिलाएं। इसे स्क्रब की तरह उपयोग करना है। इसे लगाने के बाद 10 मिनट तक इंतजार करें और फिर गीले कपड़े से रगड़ते हुए साफ कर लें। आप इस स्क्रब को हफ्ते में एक बार प्रयोग कर सकते हैं।

5. बेकिंग सोडा और दूध- आधे चम्मच बेकिंग सोडे के साथ 2 टी स्पून मिल्क मिलाएं। इस मटीरियल को अपनी नाक पर लगाएं। 15 मिटनट तक वेट करें और फिर स्किन को रगड़ कर साफ कर लें।
6. बेकिंग सोडा और सी सॉल्ट और ऑलिव ऑइल- आधा चम्मच बेकिंग सोडा में चुटकीभर नमक और 1 टीस्पून जैतून तेल मिलाएं। इस पेस्ट को नाक पर लगाएं और सूखने के बाद स्क्रब की तरह मिटाते हुए साफ कर लें।

7. बेकिंग सोडा, ब्राउन शुगर और रोज वॉटर- एक कटोरे में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और 1 टी स्पून ब्राउन शुगर मिलाएं। उसके बाद इसमें 2 टीस्पून गुलाबजल मिक्स करें। इस पेस्ट से चेहरे का मसाज करें। एक बार हो जाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह स्क्रब कॉम्बिनेशन स्किन के लिये अच्छा है।

8. बेकिंग सोडा को एप्प साइडर वेनिगर के साथ मिलाएं- चुटकी भर बेकिंग सोडा के साथ 4-5 बूंद एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं और 1 टीस्पून पानी मिलाएं। इस पेस्ट से नाक की मसाज करें। 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
