Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा की देखभाल के लिए कद्दू का इस्तमाल कैसे करें
हेलोवीन में सजावट में काम आने और खाए जाने के अलावा भी कद्दू के कई फायदे हैं। इस सब्जी का आपकी सुन्दरता से भी खासा सम्बन्ध है।
प्राचीन काल से इस सब्जी को त्वचा सम्बन्धी समस्याओं के लिए इस्तमाल में लाया जाता रहा है। इसमें अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड और कई विटामिन होते हैं जो त्वचा को फिर से जीवित करते हैं जिससे आपकी त्वचा सुन्दर और जवान दिखती है।
कई लोगों ने अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में इस सब्जी को सम्मिलित किया है। पर अगर आपने इसे अपनी त्वचा पर कभी इस्तमाल ना किया हो तो आज बोल्डस्काई में हम आपको बताएँगे कि आप इसे अपनी त्वचा पर कैसे इस्तमाल कर सकते हैं।

अगर आपको कद्दू के असल फायदे चाहिए तो आपको इसे सही तरीके से इस्तमाल करना होगा। नीचे दिए गए तरीकों से आपको सही असर दिखेगा।
आप इस सब्जी का इस्तमाल गोरा होने के लिए या जवान दिखने के लिए कर सकते हैं।
नीचे पढ़िए कि आप कद्दू का सही इस्तमाल कर ऐसी त्वचा पा सकती हैं जिसके बारे में आप अक्सर सोचा करती हैं।

1. कद्दू+ विटामिन ई तेल
- कद्दू के एक टुकड़े को मसल लें और उसमें विटामिन ई तेल मिला लें।
- इस मिश्रण को त्वचा पर लगायें और उसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।
- अब चेहरे को क्लीनसर और हलके गुनगुने पानी से धो लें।
- कद्दू का इस्तमाल इस तरीके से करें और अपनी त्वचा को सही पोषण दें।

2. कद्दू+ दालचीनी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच मसला कद्दू, 1 छोटा चम्मच गुलाबजल और एक चुटकी दालचीनी पाउडर को एक साथ मिला लें।
- इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें और 15 मिनट तक लगा रहने दें।
- इसे गुनगुने पानी से धो लें और इस उपाय को करें ताकि आपकी त्वचा जवान दिखे।

3. कद्दू+ शहद
- 1 छोटा चम्मच मसला कद्दू और शहद को मिला लें।
- इसे चेहरे पर लगायें और 10 मिनट तक लगा रहने दें।
- अब इसे गुनगुने पानी से धो लें।
- हफ्ते में एक बार इसे ज़रूर करें ताकि आपकी त्वचा कील मुहांसों से मुक्त रहे।

4. कद्दू+ दही
- 1 छोटा चम्मच कद्दू के जूस में 2 छोटा चम्मच दही मिलाएं।
- पूरी त्वचा पर फैलाएं और 10 मिनट तक रहने दें।
- इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- ऐसा करने से आपकी त्वचा सुन्दर और जवान दिखेगी।

5. कद्दू+ बदाम तेल
- एक कटोरे में 1 छोटा चम्मच कद्दू का पेस्ट और आधा छोटा चम्मच बदाम तेल लें।
- इसे त्वचा पर अच्छी तरह से फैला लें और 10 मिनट तक रहने दें।
- गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

6. कद्दू+ एप्पल सीडर विनेगर
- 1 छोटा चम्मच मसले कद्दू और आधा छोटा चम्मच एप्पल सीडर विनेगर को मिलाकर फेस मास्क बना लें।
- इसे पूरे चेहरे पर लगा लें और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।
- गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- इस मिश्रण को लगाने से आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स नहीं दिखेंगे।

7. कद्दू+ ओटमील
- 1 छोटा चम्मच पका ओटमील और कद्दू का जूस मिलाएं।
- इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें और अच्छी तरह स्क्रब करें।
- इसे चेहरे पर 10 मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें।
- इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से त्वचा डीटोक्सीफाय हो जाती है।

8. कद्दू+ पपीते का गूदा
- 1 छोटा चम्मच कद्दू का जूस और पपीते का गूदा मिला लें।
- इसे चेहरे पर लगा लें और 10 मिनट तक लगा रहने दें।
- ठन्डे पानी से चेहरे को धो लें।
- सप्ताह में एक बार ऐसा करने से आपको चमकदार खूबसूरत त्वचा मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
