Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कच्चे दूध से निखारे खुद का सौंदर्य, जानें कैसे करें यूज़
कई महिलाएं दूध को अपनी रंगत सुधारने के लिये भी प्रयोग करती हैं। हम सभी जानते हैं कि दूध कई ढेर सारे पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, इसलिए यह आपके शरीर को मजबूती देने के लिए काफी आवश्यक होता है। पर क्या आप जानती हैं कि इससे आप खुद की खूबसूरती भी निखार सकती हैं?
पुराने समय में तो शाही स्त्रियां दूध से स्नान किया करती थीं। कच्चा दूध चेहरे के लिये काफी अच्छा होता है। आप इसे क्लींजर के तौर पर या फिर ब्लीच के तौर पर प्रयोग कर सकती हैं। इसे रेगुलर चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयां और झुर्रियां भी दूर होंगी।
घर में अगर फ्रिज में थोड़ा सा कच्चा दूध रखा हो तो उसे आप रोज़ाना क्लींजर के तौर पर या फिर बेसन में डाल कर फेस पैक बना कर यूज कर सकती हैं। अगर आप इसे रोजाना लगाएंगी तो एक हफ्ते के बादआप का चेहरा काफी सुंदर दिखने लगेगा। तो आईए जानते हैं कि आप भी दूध की मदद से अपना सौंदर्य किस प्रकार निखारें-

1. फेशियल क्लींजर
दूध एक बहुत ही अच्छा फेशियल क्लींजर है। बस कॉटन बॉल को दूध में डिप करें और उससे चेहरे को साफ कर लें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। तो अब रोजाना दूध को चेहरे को साफ करने के लिये प्रयोग करें।

2. चेहरा गोरा करने के लिये
अपने चहरे और गर्दन पर कच्चा दूध लगाएं। इसे 10 मिनट तक सूखने दें। उसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप पाएंगी की आपका चेहरा पहले से साफ और गोरा हो चुका होगा वो भी दो मिनट में।

3. ब्लीच की तरह लगाएं
दो चम्मच कच्चा दूध लें, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू मिलाएं। इसे साफ चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक चेहरे पर इसे छोड़ दें और फिर चेहरा धो लें। यह पैक एक ब्लीच की तरह काम करता है।

4. चेहरा साफ करें
कच्चे दूध को चाहे बेसन के साथ या फिर मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स कर के लगाएं। इससे चेहरा प्राकृतिक रूप से साफ होगा। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जिससे स्किन लाइट बनती है।
5. झुर्रियां दूर करें
आधे केले को मसल लें और उसमें कच्चा दूध डाल कर पेस्ट बनाएं। फिर इसे साफ स्किन पर लगाएं और 15 मिनट तक के लिये छोड़ दें। बाद में चेहरे को पानी से धो लें। दूध और केले का मास्क चेहरे से महीन धारियों को मिटाने का काम करती है। इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है।
6. सन बर्न दूर करें
अगर चेहरे पर सनबर्न हो गया है तो आप दूध या फिर बटर मिल्क जिसे हम छाछ भी कहते हैं, यूज़ कर सकती हैं।
7. बालों के लिये
आप चाहें तो कच्चे दूध को सिर पर भी रगड़ सकती हैं। ऐसा कुछ मिनट तक करें। इससे आपके बाल मुलायम बन जाएंगे और बिजिनेस खतम होगी।



Click it and Unblock the Notifications
