Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आपकी स्किन तैयार है दिवाली के लिये
फेस्टिवल का टाइम आ चुका है, जिसमें कई सारी महिलाएं खुद को खूबसूरत दिखाने के लिये रोजाना ढेर सारा मेकअप करती हैं। इसी चक्कर मे वह मात खा जाती हैं क्योकि कॉस्मैटिक चाहे जितनी भी अच्छी ब्रांड की क्यूं ना हो, रोज़ रोज़ इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे का ग्लो चला ही जाता है।
यही नहीं जब दिवाली खतम हो जाती है तब भी स्किन वैसी की वैसी ही खराब दिखती है। आज हम आपको बताएंगे कि दिवाली पर स्किन में ग्लो कैसे लाया जा सकता है। साथ ही दिवाली खतम हो जाने के बाददुबारा स्किन में कैसे ग्लो भरा जा सकता है।
तो अगर आप मेकअप की शौकीन हैं और दिवाली पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं वह भी स्किन बिना खराब किये, तो यह आर्टिकल आपके लिये ही है।

1. जलते हुए पटाखों से रखें दूरी
अधिकांश आतिशबाजी में उच्च मैग्नीशियम और कॉर्डीइट सामग्री होती है जिससे पर्यावरण में भारी धुआं उत्सर्जन होता है, इसलिए आपको अतिरिक्त सावधानी बरतें की जरुरत है। जैसे कि जलते हुए पटाखे से कम से कम छह से सात फुट दूर रहना। यदि आप चाहें तो अपने स्कार्फ या दुपट्टे से अपने चेहरे को भी कवर कर सकती हैं, ताकि ना ही आपका चेहरा जले और ना ही प्रदूषण से चेहरा खराब हो सके।
2. चेहरे की सफाई करें
वातावरण में धुंए और पदूषण की वजह से चेहरा बहुत डल हो जाता है इसलिये दिवाली खतम होने के बाद चेहरे को फेसवॉश से साफ करें और त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आपके चेहरे के पोर्स में गंदगीनहीं बैठेगी और चेहरा खराब नहीं होगा।

3. रोजाना करें क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग
दिवाली के समय आप अपने चेहरे पर काफी मेकअप लगाती होंगी। ऐसे में मेकअप आपकी स्किन को खराब ना कर पाए, इसलिये जरुरी है कि आप चेहरे की रेगुलर क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करें। ऐसादिन में एक बार जरुर करें।

4. पोषण युक्त आहार खाएं
मौसम में अचानक बदलाव और दिवाली पर भारी प्रदूषण होने की वजह से स्किन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इससे स्किन की कंडीशन खराब होने लगती है। इसलिये आपको अपनी स्किन पर ग्लो बनाए रखनेके लिये रोजाना डाइट में फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और ढेर सारा पानी शामिल करना पड़ेगा।
इसके अलावा योग और व्यायाम करें जिससे पसीने दृारा शरीर से गंदगी बाहर निकल सके। इसके अलावा ना तो ज्यादा तला भुना और मसालेदार खाना खाएं और ना ही मीठे का सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपकी स्किन बेहद सुंदर दिखने लगेगी।
5. स्क्रब कर के गंदगी हटाएं
दिवाली में मेकअप लगाने से पहले जरुरी है कि आप अपनी स्किन को डीप क्लींज कर लें और फिर स्क्रब कर लें। आप चाहें तो घर पर ही नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकती हैं।

6. दिवाली खतम होने के बाद
दिवाली खतम होने के बाद जब आप अपनी स्किन को साफ करें तो इसे लेकर आप बिल्कुल भी आलस ना करें। क्योकि आप चेहरे से ना केवल मेकअप को साफ कर रही हैं बल्कि स्किन पर जमी हुई गंदगी को भी निकाल रही हैं। इसलिये पूरी ईमानदारी के साथ मेकअप साफ करे। मेकअप साफ करने के बाद क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करना ना भूलें। उसके बाद रात मे एक अच्छी नाइट क्रीम लगाना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
