Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इन फलों से बड़े आराम से पा सकते हैं ग्लोइंग त्वचा
फल, सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। स्किन केयर के लिए फलों से फेस मास्क बनाने का काफी लंबा तरीका होता लेकिन अगर आप फलों से अपनी त्वचा को निखारना चाहती हैं और फेस मास्क बनाने के झंझट से दूर भी रहना चाहती हैं तो आपको ऐसे फलों का प्रयोग करना चाहिए जिन्हें आप सीधा प्रयोग कर सकती हैं।
कुछ फल ऐसे हैं जिनका फेस मास्क बनाने की जरूरत नहीं है। इन्हें आप सीधे तौर पर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा नहीं है कि आपको इन फलों को सीधा चेहरे पर लगाना है बल्कि आप इन्हें जूस या प्यूरी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

त्वचा को मुलायम, सुंदर और चमकदार बनाने के लिए आपको इन 8 फलों को बस ग्राइंडर में पीसना है और फिर सीधा अपनी त्वचा पर लगाना है। आप अपनी त्वचा के अनुसार इनमें से कोई भी फल चुन सकती हैं।

केला
त्वचा में मौजूद हानिकारक बैक्टीररिया को निकालने की क्षमता रखता है केला। शुरुआती समय में ही आपको अपनी त्वमचा पर इसके चमत्कारिक असर दिखाई देने लगेंगें।
तरीका: छोटे आकार का एक पका हुआ केला लें और उसे हाथों से मैश कर लें। अब इससे अपनी त्वचा पर मालिश करें। 15 मिनट बाद पानी से इसे साफ कर लें।

तरबूज
त्वचा के लिए तरबूज स्किन टोनर और एंटी-एजिंग का काम करता है। ये त्वचा में अतिरिक्त ऑयल को बढ़ने से रोकता है और उसे हाइड्रेट रखता है। त्वचा में तरबूज चमक लाता है।
तरीका: ग्राइंडर में तरबूज के टुकड़े कर के पीस लें। अब तरबूज का जूस निकाल लकें। एक कॉटन बॉल से तरबूज के रस को त्वचा पर लगाएं। दस मिनट तक तरबूज का रस चेहरे पर लगा रहने दें। आप दो से तीन दिन तक तरबूज के रस को स्टोर करके रख सकती हैं।


स्ट्रॉबेरी
कई ब्यूटी प्रॉडक्ट, फेस मास्क और फेस पैक में स्ट्रॉबेरी का प्रयोग किया जाता है। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है जो त्वचा की चमक को बढ़ाने में कारगर है। इस वजह से त्वचा के लिए स्ट्रॉबेरी भी एक अच्छा विकल्प है।
तरीका: दो से तीन स्ट्रॉबेरी लेकर उसे ग्राइंडर में ब्लेंड कर लें। स्ट्रॉबेरी को थोड़ा गाढ़ा प्यूरी की तरह बनाएं। अब इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। ज्या्दा से ज्यादा फायदा पाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी की इस प्यूरी से त्वचा की मसाज भी कर सकती हैं। 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें।

अनार
ब्यूटी एक्पर्ट्स ने भी माना है कि अनार त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार के जूस से आप सुंदर और चमकदार त्वचा भी पा सकती हैं।
तरीका: ताजे अनार का रस निकालें। त्वचा को क्लींज़ और मॉइश्चराइज़ करने के बाद टोनर की जगह अनार के इस रस का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो अनार के रस से त्वचा की मालिश भी कर सकती हैं।

सेब
जैसा कि डॉक्टर भी कहते हैं कि रोज़ाना एक सेब खाने से आप स्वस्थ बने रहते हैं। त्वचा को और भी ज्यादा बेहतर और चमकदार बनाने के लिए आप सेब का प्यूरी के रूप में भी लगा सकते हैं।
तरीका: सेब को छिलकर उसके छोटे टुकड़े कर लें। अब इसे ब्लेंडर में डालकर प्यूरी बना लें। आपको इसमें पानी डालने की जरूरी नहीं है। अब सेब की इस प्यूरी से त्वचा की मालिश करें। 30 मिनट तक इसे त्वचा पर ही लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को पानी से धो लें।

खरबूजा
खरबूज से भी त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इससे त्वचा में कोलाजन का स्तर बढ़ने में मदद मिलती है।
तरीका: खरबूजे को छीलकर उसके कुछ टुकड़ें लें और उसका ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को त्वचा पर 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। त्वचा पर लगाने के बाद जब तक खरबूजा सूखे नहीं इसे पानी से साफ ना करें।

अंगूर
अंगूर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स के साथ अन्य एंटीबैक्टीरियल यौगिक भी होते हैं जो त्वचा के दाग-धब्बों को हटाने में मदद करते हैं। आप बड़ी आसानी से अंगूर को त्वचा पर लगा सकते हैं।
तरीका: मिक्सर में अंगूर पीसकर इसका रसदार पेस्ट बना लें। अब इससे त्वचा पर मालिश करें। अंगूर का जूस काफी पतला होता है इसलिए इसे लगाते समय अपने साथ टॉवल या टिश्यू रखें।

अनानास
इस लिस्ट में सबसे आखिरी फल है अनानास। अनानास में मौजूद पोषक तत्व तिल, मस्सा, दाग, काले घेरे और अन्य किसी तरह के दाग को त्वचा से हटाने में मदद करते हैं। त्वचा की जलन और अन्य किसी भी तरह की परेशानी को भी अनानास में मौजूद विटामिन एक दूर करता है।
तरीका: अनानास के कुछ टुकड़े कर के उसे ग्राइंडर में डालकर जूस निकाल लें। अब अनानास का ये जूस तिल, मस्से या दाग से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 30 मिनट के बाद पानी से इसे साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications