Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
चावल के आटे से 2 दिन में होगा रंग गोरा, ऐसे बनाएं फेस पैक
अगर आपकी उम्र 30 वर्ष से ऊपर की है तो आपको अभी से अपनी त्वचा की देखभाल करना शुरू कर देना चाहिए। ताकि आपके चेहरे पर झुर्रियां जल्दी न आएं और बढ़ती उम्र का पता कोई आसानी से आपके चेहरे को देखते ही न लगा पाएं।
अगर आपके घर में बेसन नहीं है तो आप चावल के आटे से भी फेसपैक को बना सकती हैं। चावल का आटा स्क्रब की तरह काम करता है और उसे बिना नुकसान पहुंचाए ही साफ कर देता है व मृत त्वचा को निकाल देता है।

आज हम आपको बोल्डरस्काई के इस आर्टिकल में चावल के आटे से बनने वाले 5 विशेष प्रकार के फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने घर में ही आसानी से तैयार कर सकती हैं और अपने चेहरे पर इस्तेमाल करते हुए त्वचा को दमकदार बना सकती हैं। महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरूष भी चाहें तो इन पैक का इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं। आटे से बनने वाले फेसपैक निम्न प्रकार हैं:

1. चावल का आटा और दूध
2 टेबल स्पून चावल का आटा लें और उसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं। इसे पेस्ट बना कर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में हर दो या तीन बार करें।
टिप : दूध की जगह पर आप दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
2. चावल का आटा, ग्रीन टी और नींबू का रस
चावल के आटे को नींबू के रस के साथ यूज़ कर के आप काले धब्बों को गायब कर सकती हैं जो एक्ने से हुए हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिये कप गरम पानी में ग्रीन टी उबाल कर छान लें। फिर एक कटोरे में चम्मच चावल का आटा लें और उसमें ग्रीन टी के पानी को मिलाएं और 2 टीस्पून नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को स्किन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। ऐसा हफ्ते में तीन बार करें।

3. चावल का आटा और नींबू का रस
एक कटोरे में 4 चम्मच चावल का आटा और 3 टीस्पून नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट कर चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिये छोड़ दें और बाद में चेहरे को गोलाई में साफ कर केपैक को निकाल दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। बेस्ट रिजल्ट पाने के लिये इसे हफ्ते में 3 दिन लगाएं।
टिप: आप चाहें तो इसमें 1 टीस्पून हल्दी मिला कर रिजल्ट अच्छा पा सकती हैं।

4. चावल का आटा और एलोवेरा जेल
एलोवेरा लगाने से डेड स्किन निकलेगी और चेहरा चमकदार बनेगा। पैक बनाने के लिये 1 टेबल स्पून चावल के आटे में 2 टीस्पून एलोवेरा जेल मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें। इस पेस्ट को लगाएं और सूखने के लिये छोड़ दें। बाद में इसे गोलाई में छुड़ा कर चेहरे को धो लें। इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार जरुर करें।

5. चावल का आटा और अंडे की सफेदी
इन दोंनो का मेल आपके खुले पोर्स को बंद करेगा और स्किन को टाइट बनाएगा। इस पेस्ट को बनाने के लिये 3 चम्मच आटे में 1 चमम्च अंडे का सफेद हिस्सा और 1 टी स्पून शहद लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगे रहने दें। बाद में जब यह सूख जाए तब चेहरा धो लें। इस नुस्खे को रेगलुर करें।



Click it and Unblock the Notifications
