Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
चेहरे की झुर्री और पिंपल्स को तुंरत गायब करे एप्पल साइडर वेनिगर
आज कल एप्पल साइडर वेनिगर का बोलबाला है। हर कोई इसे मोटापा कम करने के लिये या फिर त्वचा पर लगाने के लिये यूज़ करने में लगा हुआ है। एप्पल साइडर विनेगर में मैलिक एसिड भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो एक शक्तिशाली एंटीफंगल एजेंट की तरह काम करता है, त्वचा की अशुद्धियों को साफ़ करता है, संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है और त्वचा को साफ़ करता है। इसके अलावा यह त्वचा के पीएच बैलेंस (संतुलन) को बनाये रखता है और त्वचा को बहुत अधिक तैलीय या बहुत अधिक शुष्क होने से बचाता है। एप्पल साइडर विनेगर में एमिनो एसिड्स होते हैं जो त्वचा की नमी को बनाये रखते हैं ताकि त्वचा के रोम छोद्रों से नमी बाहर न निकल सकें और यह फाइन लाइंस को भी दूर करते हैं।

नोट- इसे लगाने से पहले हमेशा एक बार पैच टेस्ट कर लें और देंख लें कि कहीं आपकी स्किन संवेदनशील तो नहीं बन गई है। अगर आपकी स्किन की खाल उतने लगे या फिर रूखी लगने लगे तो इसका प्रयोग तुरंत ही बंद कर दें।
1. दाग और झाइयों को दूर करे
इसमें अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड होता है जो कि स्किन के रंग को हल्का कर देता है और पिगमेंटेशन को दूर कर देता है। इसलिये यह झाइयों को दूर करने में मददगार साबित होता है। कई सारे कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स इस चीज का इस्तमाल अपने प्रोडक्ट में जरुर करते हैं।

2. झुर्रियां मिटाए
पहले से पड़ी हुई झुर्रियों को तो यह नहीं मिटा सकता लेकिन आने वाली झुर्रियों को यह रोक सकता है। सिरका स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और स्किन को टाइट बनाता है।

3. मुंहासे मिटाए
मुंहासे मिटाने के लिये आप, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें समान मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और पेस्ट बनायें। इसकी पतली परत चेहरे और गर्दन पर लगायें। इसे 15 मिनिट तक लगा रहें दें और फिर साफ़ पानी से धो डालें। त्वचा को साफ़ और नरम बनाये रखने के लिए इसे सप्ताह में दो बार लगायें। यह त्वचा से अत्यधिक तेल को साफ करेगा और स्किन को भी टोन करेगा।

4. स्किन को टोन करता है
त्वचा के प्राकृतिक पीएच बैलेंस को बनाये रखने के लिए इस सरल पैक का उपयोग करें। 1/2 कप विनेगर में एक कप साफ़ पानी मिलाएं। इस मिश्रण में रुई के फाहे को डुबायें और इसे त्वचा पर लगायें। इसे पांच मिनिट तक लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें। बचे हुए मिश्रण को एयर टाइट डिब्बे में रखें।

5. चेहरे से रेडनेस मिटाए
एप्पल साइडर वेनिगर चेहरे पर पड़े रेड मार्क को मिटाता है। इसमें anti-inflammatory प्रॉपर्टी होता है जो कि रेजर से जले घाव को भी ठीक करता है। यह घाव और चोट को ठीक करने में मदद करता है और इंफेक्शन नहीं होने देता । इसको लगाने से थोड़ा दर्द तो होगा पर इतना नहीं कि आप सह ना पाएं।

6. स्किन को डिटॉक्स करे
इसमें acetic acid पाया जाता है जो कि एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरा होता है। यह स्किन को साफ करने में मदद करता है और त्वचा से टॉक्सिन मिटाता है। इससे स्किन रिफ्रेश दिखती है और साफ भी।



Click it and Unblock the Notifications
