Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
30 वर्ष के बाद भी दिखेंगी जवान अगर अपनाएंगी ये टिप्स

अपनी स्किन की देखभाल तो हमें हर उम्र मे करनी चाहिये लेकिन 30 के बाद इसका कुछ खास ख्याल रखना पड़ता है। समय समय पर चेहरे का फेशियल या भाप लेना तथा क्लीजिंग, टोनिंग और मॉस्चराइजिंग करना काफी जरुरी हो जाता है।
उम्र बढने के साथ शरीर का कोलेजन उत्पादन कम होने लगता है। जिससे त्वचा कमजोर और पतली हो जाती है। इसके कारण वसा अधिक मात्रा में जमकर सेल्यूलाइट का रूप ले लेती है। धीरे-धीरे त्वचा की चमक खोने लग जाती है।

ऐेसे में आप घबराएं नहीं क्योकि आज हम आपके लिये कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स ले कर आए हैं, जिसे नियमित उपयोग कर के आप 30 के बाद भी बेहद खूबसूरत नज़र आएंगी।

एंटी एजिंग प्रोडक्ट
कोई भी एंटी एजिंग प्रोडक्ट लेने से पहले हमेशा उसके बारे में पढ़ लें कि उसमें क्या क्या मौजूद है। अब जैसे आप झुर्रियां दूर करने वाला प्रोडक्ट खरीद रही हैं तो देख लें कि उसमें Cynergy TK नामक सामग्री है या नहीं। यह सामग्री बहुत ही पावरफुल चीज है जो आपके चेहरे पर झुर्रिया आने से रोकेगा।

अपना ब्यूटी रूटीन बदलें
चेहरे को क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करना बेहद आवश्यक है। साथ ही रात में सोने से पहले हल्के हाथों से चेहरे को स्क्रब करना ना भूलें। उसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं जिससे रातभर में त्वचा पूरी तरह से स्वस्थ हो सके।

एक अच्छी आई क्रीम लें
आपको रोजाना नाइट क्रीम लगाने की आदत डालनी होगी। आईक्रीम जब भी खरीदें तो उसमें विटामिन सी, hydroquinone, kojic acid, and licorice की मात्रा जरुर चेक कर लें, जो डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

नाइट क्रीम भी लगाएं
रात में नाइट क्रीम या सीरम जरुर लगाएं जिसमें retinol जैसी सामग्री मिली हुई हो, यह आपके चेहरे पर चमक भर देगी।

नहाते वक्त ध्यान रखें ये बातें
क्या आपको पता है कि साबुन में मौजूद कठोर कैमिकल्स आपकी नमी को छीन लेते हैं। इसलिये हमेशा एक अच्छे मॉइस्चराइजिंग बॉडी वॉश में ही खर्चा करें तो अच्छा है। हमेशा हल्के गरम पानी से नहाएं और नहाने के बाद शरीर पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

अपने खाने में भी करे ये बदलाव
अधिक तैलीय और गर्म तासीर वाली चीजों से दूर रहें। मसलन- वनस्पति तेल, रेड मीट, व्हाइट ब्रेड, प्रोसेस्ड फूड, मक्खन, अचार, अधिक मीठा।



Click it and Unblock the Notifications
