Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
फेशियल करवाने के बाद भूल कर भी न करें ये गल्तियां
फेशियल एक प्रक्रिया है जिसके बाद आपको कई बातों पर विशेष रूप से ध्यान देना होता है। अगर आपने इस बारे में सावधानी नहीं बरती तो चेहरे पर दाने या रैशेज भी पड़ सकते हैं।
हर महिला के लिए फेशियम करवाना सबसे ज्यादा रिलैक्सिंग टाइम होता है। 30 की उम्र पर पहुँचने के बाद महीने में कम से कम एक बार फेशियल करवाना चेहरे की स्कीन के लिए अच्छा रहता है।
पार्लर में कई तरीके के फेशियल होते हैं और हर कोई अपनी स्कीन के हिसाब से उनका चयन करता है ताकि उनकी त्वचा दमकदार और स्वस्थ बन जाएं।
Also Read: फेशियल के पहले जरुर कर लें ये 10 काम
लेकिन फेशियल एक प्रक्रिया है जिसके बाद आपको कई बातों पर विशेष रूप से ध्यान देना होता है। अगर आपने इस बारे में सावधानी नहीं बरती तो चेहरे पर दाने या रैशेज भी पड़ सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि फेशियल करवाने के ठीक बाद किन कामों को नहीं करना चाहिए और इन्हें नकारना ही उपयुक्त होता है। डालें एक नज़र:
Also Read: डीआईवाय : टमाटर और योगर्ट (दही) से बना हाइड्रेटिंग मास्क

1. त्वचा को स्क्रब ना करें
कई लोगों को फेशियल करवाने के बाद त्वचा को खींचने और उसके निकालने की आदत होती है। ऐसा बिल्कुल न करें। आप कम से कम 12 घंटों के लिए त्वचा को न हाथ लगाएं तो बेहतर होगा।

2. वैक्सिंग
फेशियल करवाने के तरुंत बाद कभी भीचेहरे पर वैक्सीन न करवाएं। क्योंकि फेशियल के बाद चेहरे की सबसे ऊपरी त्वचा बहुत मुलायम और संवेदनशील हो जाती है और वैक्स करने से वो उधड़ सकती है।

3. थ्रेडिंग न करवाएं
अगर आपको फेशियल और थ्रेडिंग दोनों करवाना है तो पहले थ्रेडिंग करवा लें और उसके बाद ही फेशियल करवाएं। वैसे भी थ्रेडिंग बहुत ही दर्द भरी प्रक्रिया होती है ऐसे में फेशियल के बाद मुलायम त्वचा पर इसे करवाना बहुत ही दर्दनाक हो सकता है। इसलिए, हमारी सलाह है कि आप फेशियल के बाद कभी भी थ्रेडिंग न करवाएं।

4. धूप से बचें
फेशियल करवाने के बाद तुरंत धूप में न निकलें। इससे त्वचा पर सनबर्न हो सकता है। अगर आपको निकलना जरूरी है तो मुँह को पूरी तरह से किसी कॉटन कपड़े से कवर कर लें और छाता साथ में ले लें।

5. बोटॉक्स
फेशियल के बाद चेहरे पर बोटॉक्स करवाने से बचें। ये सख्त मना होता है। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके चेहरे पर भयानक दाने हो जाएंगे और संक्रमण भी हो सकता है। हमेशा फेशियल करवाने से 72 घंटे पहले ही बोटॉक्स करवा लें।

6. नया प्रोडक्ट
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो कभी भी फेशियल के बाद नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल चेहरे पर न करें। इससे चेहरे पर संक्रमण हो सकता है और चेहरा, छील सकता है। किसी भी नए उत्पाद को फेशियल के तीन दिन पहले इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन उसके बाद नहीं। फेशियल के बाद अपने फैमिलीयर प्रोडक्ट का यूज़ करें।

7. कैमिकल पील्स
फेशियल से 36 घंटे पहले और बाद में कभी भी रासायनिक या फ्रुट पील का इस्तेमाल चेहरे पर न करें। इससे त्वचा में खुजली और जलन हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
