Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन छोटी छोटी स्किन समस्याओं से सर्दियों मे बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
सर्दियों कदम रखते ही आपकी स्किन से संबंधित कई सारी समस्याएं पैदा हो जाती है। इसके लिए आपको काफी संभलकर रहना पड़ता है। आपको बता दें कि अपनी स्किन को सुरक्षित रखने के लिए वैसे तो आप बहुत से काम करते हो पर आपको भाप के फायदों के बारे में शायद ही पता होगा।
सर्दियों में रूसी, फटे होंठ, चेहरे-हाथों पर रूखापन और दाग-धब्बों की समस्या आम देखने को मिलती है। मौसम के बदलाव के साथ आप अपनी त्वचा की देखभाल में भी बदलाव कर देते है।
इससे आपकी त्वचा और बालों को ज्यादा नुकसान होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप इस मौसम में भी खुद को खूबसूरत बनाए रख सकेत है।
आपको आज सर्दियों में होने वाले इन छोटी छोटी समस्याओं से बचने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहें। ये टिप्स आपकी स्किन को पूरी तरह से ये अच्छी रखती है और कई समस्याओं को आपके पास नहीं आने देती है। आइए जानते है इनके बारे में...

फटे होंठ को कैसे सही रखें
आपको बता दें कि सर्दियां आते ही सबसे पहले आपके होठ फटने लगते है। ये आपके फेस और खराब कर देते है और आपका लुक खराब हो जाता है। सर्दियों में बार-बार होंठ फटने वाली परेशानी से छुटकारा पाने के लिए इस पर रोजाना पैट्रोलियम जैली, लिप बाम और ऑलिव ऑयल से मसाज करें। इससे आपको होठो की समस्या नहीं होगी।

चेहरे की देखभाल
आपके फेस को भी सर्दियों में पोषण की जरूरत रहती है। सर्दियों की हवा के कारण चेहरे पर रूखापन और दाग-धब्बे पड़ जाते है। ऐसे में इस मौसम में भी घर से बाहर निकलते समय मॉश्चराइजर लगाना ना भूले। इसके इस्तेमाल से आपके फेस पर किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी और आपका फेस सही रहेगा।

हाथों पैरों में रूखापन
सर्दियों में आपके हाथों और पैरों में रुखापन आ जाता है। ये आपके शरीर को खराब कर देता है।मॉइश्चर और हाइड्रेशन की कमी के कारण सर्दियों में हाथ रूखे और एड़ियां फटने लग जाती है। ऐसे में रात को सोने से पहले नारियल तेल से हाथों-पैरों की मसाज करें। ऐसा करने से आपको सर्दियों में रुखेपन की समस्या नहीं रहेगी।

बालों में रूसी
बालों की रूसी सर्दियों में काफी समस्या पैदा करती है। इससे आपको बचने के लिए इस मौसम में गर्म पानी से सिर धोने पर रुसी जैसी परेशानी हो जाती है। गर्म की बजाए एंटी-डैंड्रफ शैंपू के साथ गुनगुने पानी से सिर धोएं। रूसी की समस्या दूर हो जाएगी। ये एक असरदार घरेलू उपाय है।

नाक लाल होना
आपको अगर सर्दियों में जुकाम हो जाता है तो आपकी नाक लाल हो जाती है। इसको रोकने के लिए आपको गर्म तेल का प्रयोग करना चाहिए। इससे आपके नाक का लालपन चला जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
