Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Period में रखें अपनी स्किन का ऐसे ख्याल कि चेहरा दिखे खूबसूरत
पीरियड्स के दौरान लड़कियों के शरीर में काफी सारे बदलाव देखने को मिलते हैं, जिसमें से उनकी स्किन पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इस दौरान काफी सारी लड़कियों के चेहरे पर मुंहासों की समस्या पैदा हो जाती है, जो पीरियड्स खतम होते होते अपने आप ही चली जाती है। लेकिन इसी वजह से स्किन डल और रूखी भी हो जाती है। इसकी वजह से ना तो कहीं आने जाने का मन करता है और ना ही खुद में कान्फिडेंस रहता है।
इन बदलावों को आप आने से रोक नहीं सकती लेकिन कुछ उपायो से आप अपनी स्किन को सुंदर जरुर बना सकती हैं। आइये जानते हैं कि पीरियड्स में अपनी स्किन का कैसे ख्याल रखें कि मुंहासे परेशान ना कर पाएं।

1. अपनी स्किन की मसाज करें
मसाज काफी पुरानी टेक्नीक है जिसे करने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। पीरियड्स के दौरान यह विधि काम में लाई जा सकती है। यह चेहरे के रूखेपन और डलनेस से आराम दिलाएगी। आप अपनी स्किनको ऑलिव ऑइल से मसाज कर सकती हैं, जिससे स्किन हमेशा चमकदार बनी रहे।

2. बिना फेल हुए करें स्क्रब
पीरियड्स के दौरान स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। पर आप इससे बचने के लिये खुद की स्किन को अच्छे स्क्रबर से स्क्रब कर सकती हैं जिससे पोर्स खुल सके। आप चाहें तो घर पर ही स्क्रब तैयार कर सकती हैं,जिसके लिये आपको ओटमील, नींबू का रस, ब्राउन शुगर आदि की जरुरत होगी।
3. अपनी स्किन को हाइड्रेट रखें
पीरियड्स के दौरान कई सारी महिलाएं शिकायत करती हैं कि उनकी स्किन उनकी स्किन डीहाइड्रेट और डल दिखने लगती है। आप इस समस्या को दूर करने के लिये ढेर सारा पानी पिएं और स्किन टोनर का प्रयोग

4. निरतंरता बनाए रखें
अगर आप सोंचती हैं कि पीरियड्स आने के पहले चेहरे पर ढेर सारे प्रॉडक्ट्स लगा लेने से पिंपल्स नहीं निकलेंगे तो आप गलत हैं। इससे अच्छा होने के बजाए चेहरे के लिये केवल बुरा ही होगा। तो इसलिये अपनीस्किन पर ऐसा कुछ ना करें जिससे उस पर निगेटिव असर पड़े।

5. फेस मास्क लगाएं
स्किन के लिये फेस मास्क काफी अच्छा होता है। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले फेस मास्क लगा सकती हैं या फिर घर पर ही इसे तैयार कर सकती हैं। घर पर बनाने के लिये खीरे, एलो वेरा जेल आदि का प्रयोग करें। इससे आपकी स्किन पर काफी ग्लो आ सकता है।
6. ओवरनाइट ट्रीटमेंट करें
जब आप सोती हैं तब आपकी स्किन अपनी कमियों को पूरा करती है और दुबारा तैयार होती है। इसलिये रात को स्किन के लिये किया गया कोई भी ट्रीटमेंट खराब नहीं जाता।

7. हमेशा लाइट मेकअप करें
पीरियड्स के दौरान हमारी स्किन काफी संवेदनशील बन जाती है जो कि कॉस्मैटिक प्रोडक्ट के प्रति रिएक्ट कर सकती है। इससे आपकी स्किन पर मुंहासे भी निकल सकते हैं इसलिये इस दौरान भारी मेकअप ना लगा कर हल्का मेकअप ही लगाएं।

8. त्वचा को मॉश्इचराइज करें
पीरियड के दौरान चेहरे को और बाकी त्वचा को मॉश्चराइज करना कतई न भूलें। अच्छे लोशन व क्रीम का इस्तेमाल करें। घरेलू उत्पाद भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
