Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कॉफी के पेस्ट से आंखों की सूजन और डार्क सर्किल को करें कम
कल देर रात तक आपको नींद नहीं आई या कल देर तक ऑफिस का काम करने के बाद आप सोने के लिए गई। जाहिर सी बात है कि अगर नींद पूरी नहीं हुई होगी तो आंखों के आसपास तो काले घेरे बन गए होंगे, आंखे सूजी हुई लग रही होगी।
इस वजह से आपका चेहरा भी सूजा हुआ लग सकता है और आप किसी बीमार व्यक्ति से कम नहीं लगते हैं। इससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं और आप काफी थके हुए भी नजर आते हैं। कुल मिलाकर आपका फेस बहुत ज्यादा डल दिखता है। बेशक आप आई शैडो या काजल से आंखो की सूजन को कम कर सकते हैं लेकिन आंखों को तुरंत आराम देने के लिए आप कॉफी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉफी ही क्यों
अगर इसका सही तरह इस्तेमाल किया जाए, तो इससे आपको सिर पर जहां बाल नहीं है वहां बाल विकसित करने और वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। लेकिन कॉफी का कॉस्मेटिक उपयोग यहां खत्म नहीं होता है। यह पता चला है कि आप इससे अपनी सूजी हुई आंखों से राहत पा सकते हैं।
इन दिनों आंखों की थकान दूर करने के लिए टी बैग का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ सालों से ब्यूटी एक्सपर्ट डार्क सर्कल और चेहरे की सूजन से राहत के लिए कैफीनयुक्त पेय जैसे चाय और कॉफी भी उपयोग कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस उपाय में आपको इन्हें पीना नहीं बल्कि थोड़ी देर के लिए आंखों के नीचे लगाना है। वास्तव में कैफीन एक वेसोडाइलेटर है जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है। इसीलिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कॉफी का इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे लगाएं कॉफी
एक चम्मच कॉफी पाउडर और दो चम्मच गर्म पानी को मिक्स कर लें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आराम से आंखों के नीचे लगाएं और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसे रगड़ने से बचें, ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। वैकल्पिक रूप से आप नारियल के तेल और कॉफी का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
थोड़ी देर बाद ही आपको आराम मिल जाएगा और पहले की तरफ फ्रेश महसूस करेंगे। ध्यान रहे कि इस उपाय से आपको अच्छी नींद आने में मदद नहीं मिलती है और इसका इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक या दो बार किया जाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
