Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मुंहासों से लेकर दाग-धब्बें हटाता है काली मिर्च, पढि़ए इसके फायदों के बारे में
काली मिर्च औषधीय गुणों से भरपूर एक ऐसा मसाला है जो सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। इसमें मौजूद पिपरीन नामक तत्व इसके स्वाद को बढ़ाता है। काली मिर्च में मौजूद आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, क्रोमियम, विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है। क्या आप जानते हैं कि काली मिर्च का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत और सौंदर्य के लिए भी किया जाता है?
इसमें बहुत सारे गुण मौज़ूद हैं, जो आपकी त्वचा को सुंदर बनाए रखने में मदद करते हैं। अलग-अलग प्राकृतिक पदार्थों के साथ काली मिर्च का इस्तेमाल करके ब्लैकहेड्स, पिंपल्स, मुंहासे आदि कई समस्याओं को खत्म किया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
योगर्ट और काली मिर्च
काली मिर्च के पाउडर में थोड़ा सा योगर्ट मिलाकर फेसपैक बना लें। इससे हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें और इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें। इससे मृत कोशिकाएं साफ करने में मदद मिलती है और त्वचा मुलायम बनती है साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या भी खत्म होती है।
काली मिर्च और शहद
आधे चम्मच शहद और काली मिर्च की सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं। अब इस मास्क को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। आधे घंटे रखने के बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। चेहरे पर इसका लेप लगाने से आपको इंस्टेंट निखार मिलेगा।
काली मिर्च और हल्दी
काली मिर्च और हल्दी के फेसपैक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं इसलिए इसका इस्तेमाल करने से मुंहासों की परेशानी से छुटकारा मिलता है। एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी, और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर और 2 चम्मच गुलाब जल डालकर फेस पैक बना लें। इसे त्वचा पर 10 मिनट लगाकर रखें और फिर चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें।
काली मिर्च का तेल और लोशन पैक
यदि आपकी त्वचा के कुछ हिस्से स्किन कलर से ज्य़ादा डार्क है तो आप काली मिर्च के तेल और लोशन का पैक बना कर इस पर अप्लाई करें। इसे बनाने के लिए 100 मि.ली. बॉडी क्रीम या लोशन में 3 बूंदें काली मिर्च तेल की मिक्स करके पेस्ट की तरह बना लें। फिर इसे कुछ देर डार्क स्किन पर लगाने के बाद धो लें।
दूध और काली मिर्च
त्वचा की क्लींजिग के लिए कालीमिर्च और दूध का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इससे त्वचा रुखी भी नहीं होती है। थोड़े से दूध में कालीमिर्च पाउडर मिलाकर इससे चेहरे पर मसाज करें और 10 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से धो लें।
ओटमील और काली मिर्च
ओटमील में एक्सफोलिएट गुण होते हैं जबकि काली मिर्च मृत कोशिकाओं को हटाती है। इसके लिए 1/4 चम्मच कालीमिर्च पाउडर, 1 चम्मच ओटमील और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें। आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हर सप्ताह कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल और काली मिर्च
एलोवेरा और कालीमिर्च फेसपैक स्किन को रिपेयर करता है और त्वचा को खूबसूरत बनाता है। एलोवेरा जेल के एक चम्मच में 1/4 चम्मच कालीमिर्च पाउडर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें। इसे त्वचा पर 10 मिनट लगाकर रखें और फिर चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें



Click it and Unblock the Notifications
