Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
स्किन की केयर करनी है तो ऐसे लगाएं मलाई

त्वचा पर मलाई लगाने के कई सारे फायदे हो सकते हैं। मलाई को अगर फेस पैक में डाल कर लगाया जाए तो आप बस कुछ ही दिनों में गोरी बन सकती हैं।
दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो कि चेहरे पर लगाने से स्किन की टिशूज़ में जा कर पोर्स को छोटा करने तथा जमी हुई गंदगी को दूर करने में मदद करता है।
मलाई लगाने से सन टैनिंग जाती है और डार्क स्पॉट भी हटते हैं। यह एक ब्लीजिंग एजेंट की तरह काम करता है जो कि डेड स्किन को हटाता है। इससे स्किन काफी साफ सुथरी दिखती है। तो आइये अब देखते हैं कि मलाई का फेस पैक कैसे बनता है।

1. स्किन टोन को बनाए बेहतर
जैसा कि पहले बताया गया है कि मलाई में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं इसलिये यह आपकी स्किन टोन को और भी ज्यादा ब्राइट करती है। 1 चम्मच मलाई ले कर उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाइये और उसे लगाइये। फिर इसे आधे घंटे के लिये लगा कर छोड़ दीजिये। उसके बाद इसे सादे पानी से धो लीजिये। इसे साफ करते वक्त हल्के हल्के मसाज कीजिये। इस विधि को हर दो हफ्ते कीजिये।

2. डार्क स्पॉट हटाए
मलाई में ऐसे गुण होते है जो स्किन से डार्क स्पॉट को हटाते हैं। 2 चम्मच संतरे के छिलके का पावडर लें और उसमें इच्छा अनुसार मलाई मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। बाद में इसे 30 मिनट के बाद धो लें। इसे हफ्ते में दो बार करें। या फिर आप चाहें तो दूसरी विधि भी अपना सकती हैं, जिसमें मलाई की कटोरी में कॉटन डुबा कर चेहरे पर लगाइये। फिर इसे 10-15 मिनट तक लगा कर छोड़ दीजिये और फिर नॉर्मल पानी से धो लीजिये। आप इस विधि को दो या तीन दिन में एक बार कर सकती हैं।

3. सन टैन हटाने के लिये
¼ कप मलाई ले कर उसमें आधा टमाटर मिला कर ब्लेंडर में पीस लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे या फिर जहां कहीं भी सन टैनिंग हुई हो वहां पर लगाएं। बाद में इसे 30 मिनट तक रख कर छोड़ दें। फिर से नॉर्कल पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में दो बार कर सकती हैं। आप चाहें तो मलाई और शहद का भी प्रयोग कर सकती हैं। 2 चम्मच मलाई में 2 चम्मच शहद मिलाइये। फिर 5 मिनट तक इसे मसाज कीजिये। 15 मिनट तक इसे छोड़ दीजिये और फिर धो लीजिये। अच्छा रिजल्ट लाने के लिये ऐसा हर दूसरे दिन कीजिये।

4. रूखी स्किन को दूर करे
रूखी स्किन काफी बुरी लगती है। केले का छोटा पीस लें और उसे मैश करें। 1 चम्मच मलाई ले कर केले के साथ मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। फिर इसे सादे पानी से धो लें। इससे स्किन ब्राइट लगती है।

5. क्लींजर की तरह यूज़ करें
आप चाहें तो इसे चेहरे से गंदगी निकालने के लिये यूज़ कर सकती हैं। 3 चम्मच मलाई में 2 चम्मच जैतून तेल, बादाम तेल और कुछ बूंद गुलाब जल की मिलाइये। इन्हें मिक्स कर के कॉटन पैड से चेहरे तथा गर्दन पर लगाइये। इससे गंदगी निकलेगी। फिर में इसे 15 मिनट तक चेहरे पर रखिये और ठंडे पानी से धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
