Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
त्वचा निखारने में जवाब नहीं Aspirin का, ऐसे बनाएं फेस पैक
एसिटाइलसैलिसाइलिक एसिड अर्थात एस्पिरिन एक प्रकार की सैलिसिलेट, दर्दनिवारक औषधि है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये दर्दनिवारक कई और चीजों में आपके काम आ सकती है। यह भी पाया गया है कि हृदयाघात के तुरंत बाद थोड़ी मात्रा में एस्पिरिन देकर एक और हृदयाघात या हृदय के ऊतक की मृत्यु का जोखम कम किया जा सकता है।
एस्प्रिन का उपयोग एक दवा के रूप में किया जाता रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत काम की चीज है।

जी हां, यह छोटी सफेद गोली आपको सौंदर्य से जुड़े बेहतरीन फायदे दे सकती है। एस्प्रिन का प्रयोग सौंदर्य प्रसाधन के रूप में करने से पहले इसे पैकेट से निकालकर बारीक पीस लें।
अगर आपको फेस से जुड़ी कोई दिक्कत है जैसे मुंहासों के दाग धब्बे हैं या फिर सिर में रूसी है तो एस्प्रिन का पैक आपको काफी अच्छा रिजल्ट दे सकता है। एस्प्रिन का यह फेसपैक आपकी असामान्य त्वचा को समान करने और उसे परफेक्ट बनाने में काफी मददगार साबित होगा।

1. सन टैनिंग दूर करे
गर्मियों में सन टैनिंग होना आम बात है तो ऐसे में उसे दूर करने के लिये एस्प्रिन से बेहतर और क्या होगा। एस्प्रिन की 5-6 गोली ले कर उसमें 1 चम्मच दही और नींबू मिलाएं। फिर उसमें जैतून के तेल की कुछ बूंद मिलाएं। इस पेस्ट को वहां लगा लें जहां हिक्की है और 20 मिनट ऐसे ही रहने दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। आप बेस्ट रिजल्ट के लिये हफ्ते में दो बार लगाएं।

2. मुंहासे और एक्ने से छुटकारा दिलाए
एक्से से छुटकारा पाने के लिये एस्प्रिन का प्रयोग सदियों से किया आता जा रहा है। इसमें मौजूद salicylic acid चेहरे से डेड स्किन को हटाता है और उसकी टॉप लेयर को निकालता है। इससे बंद पोर्स, लाल पैच और सूजन दूर होती है। इसे यूज़ करने के लिये 3-4 एस्प्रिन लें और पीस लें। फिर उमसें 4-5 चम्मच गरम पानी मिलाएं और पेस्ट बनाएं। फिर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं और 10 मिनट तक रूके। अब अपने चेहरे को गरम पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगा लें। अगर चाहें तो इस पेस्ट में शहद मिलााएं।

3. मस्से से छुटकारा
एक एस्प्रिन की गोली लें और उसे पीस कर उसमें थोड़ा सा पानी मिला कर गीला कर लें। इसे मस्से पर लगा कर 15 मिनट के लिये छोड़ दे। थोड़ी देर बाद पानी से साफ कर लें। नियमित रूप से मस्से पर इसे लगाने से मस्सा दूर हो जाता है।

4. लव बाइट के निशान मिटाए
अगर आपको अपने गर्दन पर पड़ी लव बाइट देखने में गंदी लग रही है तो चिंता ना करें। हमारे पास एक तरीका है जिससे आप इस लव बाइट को दूर कर सकती हैं। एक एस्प्रिन की गोली ले कर उसमें 2 बूंद आई ड्रॉप डालें। फिर इसे लगाएं और हिक्की के निशान से छुटकारा पाएं। आप एक काम यह भी कर सकती हैं कि अगर निशान अभी तक दिख रहा हो तो उसे कंसीलर से छुपाएं।

5. रूसी से छुटकारा दिलाए
एस्प्रिन में salicylic acid होता है जो कि एक मॉइस्चराइजिंग एजेंट है। यह सिर पर रूसी को बनने से रोकता है। आप कई तरीको से एस्प्रिन का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे रूसी का छुटकारा हो सकता है। आप चाहें तो 3-4 एस्प्रिन ले कर उसे पीस लें और बालों को शैंपू करते वक्त उसमें एस्प्रिन मिला लकें और सिर की अच्छी तरह से मसाज करें। फिर इसे 10 मिनट तक लगा छोड़ दें। आप इसे हफ्ते में 2 बार प्रयोग कर सकते हैं और रूसी से हमेशा के लिये छुटकारा पा सकते हैं।

6. हैंड सैनिटाइजर की तरह यूज़ करें
यदि एस्पिरिन को नींबू के जूस के साथ मिला दिया जाए तो यह एक कमाल का स्टेन रिमूवर बन जाता है। और त्वचा से और कपड़ों से हल्के दाग साफ कर देता है। आप इसे हैंड सेनेटाइज़र की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
