Latest Updates
-
Bada Mangal 2026: आज चौथे बड़े मंगल पर जरूर पढ़ें बाबा नीम करौली के ये अनमोल विचार, बदल जाएगी किस्मत -
UP Dhaba Style Poori Aloo Recipe: घर पर बनाएं यूपी के मशहूर ढाबे जैसा स्वाद -
Bada Mangal 2026 Wishes: पवनपुत्र का आशीर्वाद...आज चौथे बड़े मंगल पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपनी किस्मत के सितारे -
Mughlai Method Shahi Korma Recipe: घर पर बनाएं शाही अंदाज में लाजवाब कोरमा -
Eid Mubarak Wishes For Wife: बकरीद पर अपनी बेगम को दें मोहब्बत भरा पैगाम, दिल से रहें हैप्पी ईद -
कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? जिनका अक्षय कुमार संग 'घिस घिस घिस' गाने पर डांस हुआ वायरल -
Delhi Wali Ram Laddu Recipe: घर पर बनाएं दिल्ली के मशहूर और कुरकुरे राम लड्डू -
तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो... अजनबी ने याददाश्त जाने का उठाया फायदा, सहेली ने खोला खौफनाक राज -
1500 रुपये की पेंशन के लिए सास को कंधे में बैठा 9 किलोमीटर पैदल चली बहू, Video देखकर रो पड़े लोग
चीनी महिलाओं की बेदाग और सुंदर त्वचा का ये है सीक्रेट

चीन में रहने वाली महिलाओं की स्किन एकदम परफेक्ट और बेदाग होती है। उनकी त्वचा पर उम्र का असर भी कम ही नज़र आता है। हर महिला को चीन के प्राचीन सौंदर्य के राज़ के बारे में पता होना चाहिए।
चीनी सौंदर्य रीति और नुस्खों के बारे में हर महिला को जानकारी रखनी चाहिए। चलिए जानते हैं कि चीनी महिलाओं की सुंदरता के पीछे क्या राज़ छिपा है।

बेदाग त्वचा के लिए चाइनीज़ सीक्रेट
स्किन टोनिंग के लिए राइस वॉटर
चीन के सबसे प्रसिद्ध ब्यूटी सीक्रेट में स्किन को टोन करने के लिए चावल के पानी का प्रयोग करना शामिल है। चावल के पानी से त्वचा अंदर से मुलायम होती है। चावल का पानी त्वचा को झुर्रियों और एजिंग के निशानों से बचाता है। ये त्वचा को सन डैमेज से भी सुरक्षा देता है।
राइस वॉटर से स्किन को कई फायदे होते हैं। पॉलिश ना किए गए चावलों को पानी में भिगो दें। जब तक पानी दूध की तरह सफेद ना हो जाए तब तक इसे भीगने दें। अब इस दूधिया पानी में कॉटन डुबोएं और उसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आप इस पानी को 3-4 दिन के लिए रेफ्रिजरेटर में भी स्टोर करके रख सकती हैं।
एक्ने के लिए मूंग दाल
प्राचीन समय से ही चीनी महिलाएं अपनी बेदाग त्वचा के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। माना जाता है कि सदियों से चीन में महिलाएं मूंग दाल से बना फेस मास्क रोज़ लगाती आ रही हैं। ये फेस मास्क एक्ने के इलाज में भी बहुत मददगार साबित होता है।
इसे तैयार करना बहुत आसान है। थोड़ी सी मूंग दाल लें और उसे पीस लें। ग्राइंड करते समय इसमें थोड़ा सा पानी डाल दें। अब इस पेस्ट को सीधा चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे या एक घंटे बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आप भी बेदाग और एक्ने फ्री त्वचा पा सकती हैं।
एजिंग के लिए ग्रीन टी
जड़ी-बूटियों की मदद से एजिंग का इलाज किया जा सकता है। चीन में महिलाएं एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त ग्रीन टी खूब पीती हैं और इसमें एंटी-इंफ्लामेट्री यौगिक भी होते हैं। ग्रीन टी को एंटी एजिंग ड्रिंक के रूप में भी जाना जाता है। ये शरीर के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाकर वज़न कम करने में भी मदद करती है।
स्वस्थ त्वचा के लिए बॉडी मसाज
नियमित मालिश से शरीर को कई स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ होते हैं। चीनी महिलाओं की खूबसूरती का राज़ मालिश भी है। रोज़ फेशियल और बॉडी मसाज से रक्त प्रवाह बेहतर होता है। ये चेहरे की पफीनेस को कम करता है। बॉडी मसाज से पूरे चेहरे की क्रिया बेहतर हो पाती है।
त्वचा की रंगत निखारने के लिए पुदीने की पत्तियां
पुदीने की पत्तियां सेहत के अलावा सौंदर्य को भी कई लाभ पहुंचाती है। इससे चमकदार त्वचा पाने में मदद मिलती है। अगर आप भी अपनी त्वचा की रंगत को निखारना चाहती हैं तो पुदीने की पत्तियों का प्रयोग करें।
तुरंत गोरी त्वचा पाने के लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को पीस लें और पेस्ट तैयार करने के लिए इसमें पानी की कुछ बूंदें भी डालें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। गर्मी के मौस में ये पेस्ट ठंडक भी देता है।
स्किन टोन के लिए हल्दी
सदियों से चीनी महिलाएं मसालों का इस्तेमाल करती आई हैं। आज भी त्वचा के निखार के लिए चीन में महिलाएं हल्दी का इस्तेमाल करती हैं। आप हल्दी से बना फेस मास्क लगाकर स्किन को टोन कर सकती हैं। हल्दी झुर्रियों को भी कम करती है। ये पिगमेंटेशन पर भी काम करती है।
मुलायम त्वचा के लिए अंडे का सफेद हिस्सा
चीन में महिलाओं की त्वचा बहुत मुलायम और कोमल होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस त्वचा का राज़ क्या है? ये राज़ है हमारे किचन में मौजूद अंडा। अंडे के सफेद हिस्से से फेस मास्क तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। अंडे के सफेद भाग में एस्ट्रिजेंट यौगिक होते हैं जो त्वचा को एजिंग से बचाए रखते हैं।
स्किन केयर टिप्स
ऊपर बताई गई चीज़ों का इस्तेमाल नीचे दिए गए स्किन केयर टिप्स की मदद से करेंगे तो आपको स्वस्थ और बेदाग त्वचा ज़रूर मिलेगी।
किसी भी चीज़ को चेहरे पर लगाने से पहले उसका पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। ये देखना बहुत ज़रूरी है कि कहीं आपको उस चीज़ से एलर्जी तो नहीं है।
आपको समय-समय पर मसाज और फेशियल करवाते रहना चाहिए।
संतुलित आहार से आप और आपकी त्वचा दोनों ही स्वस्थ रहेंगी। आप जो खाती हैं वो ही आपके चेहरे पर दिखता है। अपने आहार में मशरूम और सोया ज़रूर शामिल करें।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए जूस पीएं।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
ऊपर बताए गए चीनी नुस्खों से आप भी बेदाग और सुंदर त्वचा पा सकती हैं। अगर आप भी सुंदर और चमकदार स्किन पाने का सपना देखती हैं तो इन नुस्खों को अपने रूटीन में ज़रूर शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications