Latest Updates
-
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी
कोरियन ब्यूटी टिप्स : चेहरे की चमक से लेकर मुंहासों का खात्मा करती हैं ज्वालामुखी की राख

दुनियाभर में इन दिनों लोग कोरियन ब्यूटी टिप्स काफी फॉलो करने लगे हैं, स्किन केयर के लिए लोग कोरियन प्रॉडक्ट से लेकर घरेलू नुस्खे तक इस्तेमाल करने लगे हैं। इन्हीं नुस्खों में से एक ज्वालामुखी राख या बेंटोनाइट मिट्टी का
हुत ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें सुपर-एबजॉर्बेन्ट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होने के कारण इस मिट्टी से मुंहासे, एक्जिमा और स्किन रेडनेस या सूजन से निजात दिलाने और त्वचा को कोमल बनाने के अलावा काफी दूसरे फायदे भी हैं।
ज्वालामुखी की राख या बेंटोनाइट मिट्टी पानी में अघुलनशील होती है, इसमें एंटी-बैक्टीरिया गुण पाए जाते हैं। जिनमें कई चमत्कारी गुण मौजूद होते हैं। इसे चेहरा धोने से लेकर फेसपैक और स्क्रब के लिए उपयोग में लिया जाता हैं। खासकर ऑयली और मुहांसो भरे चेहरे के लिए यह काफी सहायक होता हैं।

एक्ने के लिए
ये मिट्टी एक्ने या मुंहासों को रोकने और उनसे निजात पाने में मदद करती है। इसके लिए बराबर मात्रा में मिट्टी और फिल्टर पानी मिला लें। इस मास्क को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धो लें। इसके अलावा वरना जहां मुंहासें हो रखे हैं, वहां मुंहासों पर पूरी रात के लिए एक्ने लगाकर छोड़ दे।

ऑयली स्किन के लिए
बेंटोनाइट क्ले ऑयली स्किन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है क्योंकि इसमें चेहरे की गंदगी और एक्सेस सीबम को खींचकर बाहर निकालने का खास गुण मौजूद है. लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको इस मिट्टी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

स्मूथ स्किन के लिए
स्मूथ स्किन पाने के लिए नहाने वाले पानी में आधा कप बेंटोनाइट मिट्टी मिला दीजिए। इस लिक्विड में कुछ देर तक रहने से यह मिट्टी आपकी स्किन से ख़राब टोक्सिन को अपने आप बाहर निकालने लगती है। आप अपने नहाने वाली बाल्टी में भी थोड़ी बेंटोनाईट मिट्टी मिला सकते हैं।

रोम छिद्रों की सफाई के लिए
बेंटोनाइट मिट्टी को सेब के सिरके में मिलाकर उसमें एक्टिवेटेड चारकोल का मिश्रण डालें। यह त्वचा के रोम छिद्रों की सफाई में बहुत असरदार है। लेकिन इस मिट्टी को मेटल के कटोरे में बनाने के बजाय प्लास्टिक के कंटेनर का प्रयोग करें। यह मेटल से विषाक्त पदार्थों को खींच सकता है और इससे आपकी त्वचा प्रभावित हो सकती है।

पांव के स्क्रब के लिए
यह पांव के और शरीर के स्क्रब के लिए भी उपयोग में लिया जाता हैं। क्योंकि इसमें मौजूद प्यूरीफिकेशन और क्लीनिंग क्वालिटीज शरीर को स्वस्थ और साफ बनाने में सहायक होते हैं। हालांकि यह केवल आपको कुछ समय के लिए सुंदरता का अहसास करा सकता है लेकिन आपकी डेली स्किन केयर का हिस्सा नहीं बन सकता हैं। आप इसे महीनें में दो से तीन बार यूज कर सकते हैं।

शैम्पू का विकल्प
अगर हेयर वॉश के लिए आपके पास समय नहीं है, तो ऐसे में अपने बालों पर यह मिट्टी छिडकें। यह सुपर एबजॉर्बेन्ट मिट्टी आपके सिर से तेल को पूरी तरह सोख लेता है और आपके बाल बिल्कुल साफ दिखने लगते



Click it and Unblock the Notifications
