Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गाजर से मिलेगा डबल फायदा, गाजर खाए ही नहीं बल्कि लगाएं इसका फेस पैक
सर्दियों का मौसम आते ही एक ओर जहां ठंडी हवाओं का कहर शुरू हो जाता है तो वहीं घरों में स्वादिष्ट गाजर का हलवा बनाने की तैयारी भी शुरू हो जाती है। इन सर्द हवाओं से सबसे ज़्यादा असर पड़ता है हमारी त्वचा पर, ये स्किन को ड्राई और बेजान बना देती है। लेकिन इस मौसम में भी आप इन सभी परेशानियों से बच सकते हैं और आपकी मदद कर सकता है गाजर।
जी हां, सर्दियों में गाजर खाने के फायदे तो आप सभी जानते ही होंगे, पर गाजर के फेस पैक लगाने से त्वचा को मिलने वालों फायदों के बारे में भी आपको आज पढ़ना चाहिए। आज हम आपको गाजर की मदद से तैयार होने वाले अलग अलग फेस पैक के बारे में बताएंगे।

गाजर से फेस पैक तैयार करने की विधि जानने से पहले ये जान लेते हैं कि इससे त्वचा को किस तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन ए के अलावा और भी कई सारे दूसरे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो त्वचा को किसी भी तरह के डैमेज से बचाते हैं।
ये सूरज की किरणों से प्रभावित हुए स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। ये आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है जिससे फटी स्किन की समस्या भी दूर होती है। गाजर से बनाए फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा पर नज़र आने वाले एजिंग के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है। ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा कर ये चेहरे को ग्लोइंग भी बनाता है।

गाजर और शहद का फेस पैक
इसके लिए आप सबसे पहले दो चम्मच गाजर का जूस लें और उसे एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को लगभग 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रखें। समय पूरा हो जाने पर आप हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लें। बेहतर नतीजों के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।

गाजर, मलाई और अंडे का फेस पैक
आप गाजर घिस लें और एक चम्मच घिसे गाजर में एक चम्मच मलाई और अंडे का सफ़ेद हिस्सा डालें। इन तीनों चीज़ों को अच्छे से मिला लें और अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर अपना चेहरा धो लें। ये फेस पैक ड्राई स्किन से परेशान लोगों के लिए बेस्ट है।

गाजर और एप्पल साइडर विनेगर
ये फेस पैक तैलीय त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है। सबसे पहले एक चम्मच गाजर का जूस लें और उसमें एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इस मिश्रण को रुई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे अपने फेस पर 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। ऐसा आप सुबह और शाम दोनों वक़्त कर सकते हैं।

गाजर, दूध, आटे और हल्दी का फेस पैक
गाजर घिस लें, अब इसमें एक चम्मच दूध, चुटकीभर हल्दी, एक चम्मच चावल का आटा और साथ में एक चम्मच शहद मिक्स करें। इस पेस्ट को आप चेहरे पर तकरीबन 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। ये फेस पैक झुर्रियों पर काफी असरदायक है। बेहतर नतीजे पाने के लिए हफ्ते में दो बार इसे लगाएं।

गाजर, सेब और ओट्स का पैक
आप एक चम्मच घिसे हुए गाजर में एक चम्मच ओट्स और एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ सेब मिलाएं। इन सब को मिक्स करके पेस्ट बना लें। इसे फेस पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने के लिए रखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाएं। ये पैक चमकदार त्वचा पाने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
