Latest Updates
-
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी
ब्लाइंड पिम्पल्स, क्यों चेहरे की त्वचा के अंदर छिपे होते है ये मुंहासे?
ब्लाइंड पिम्पल, त्वचा के सतह के ऊपर नहीं दिखाएं देते है। ये मुंहासे त्वचा के अंदर एक छोटी सी गांठ के तौर पर उभरकर आ जाते है। हालांकि ये मुंहासे दर्द भरे होते हैं। ये दर्द इसलिए होते है क्योंकि त्वचा के अंदर मौजूद ये मुंहासे अंदर की तरफ से दबाव बना रहे होते हैं। इस वजह से चेहरे की त्वचा के ऊपर से इन्हें छूना और दबाना नहीं चाहिए।
हालांकि ये गांठ आपको छूने से मालूम चलते है लेकिन ये दिखाई नहीं देते हैं। इनका कोई खुला प्वाइंट नहीं होता है इसलिए ये मामूली समझकर इग्नोर न करें। आइए जानते है कि कैसे इनका इलाज किया जा सकता है।

क्यों होते है ये पिम्पल
ये मुंहासे स्किन के अंदर बैक्टीरिया और सीबम के वजह से उत्पन्न होता है। साथ ही ऑयली स्किन होने और बड़े रोमछिद्र होने की वजह से चेहरे की नियमित क्लीजिंग होने के वजह से बैक्टीरिया चेहरे के अंदरुनी हिस्सों में घुसकर ब्लाइंड पिम्पल बनकर सामने आ जाते है।

कितनी देर तक रहते है चेहरे
अगर यह पिंपल सिर्फ त्वचा के नीचे है तो इन्हें ठीक होने में महीना लग सकता है। मगर ये त्वचा की ऊपरी हिस्सें मे दिखाई देने लगे तो ये आसानी से ठीक किया जा सकता है।

कैसे करें इसका इलाज
मुंहासें किसी भी तरह के हो लेकिन चाहे वो चेहरे पर दिखने वाले हो या छिपे हो। इन्हें छूने या दबाने से पिंपल बढ़ते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप उन्हें छूए नहीं। हालांकि, ब्लाइंड पिम्पल दिखाई नहीं देता है इसलिए इन्हें दबाना भी सम्भव भी नहीं है। आप इन्हें दवाईयों और घरेलू उपचार से सही कर सकते हैं।

सलिसीक्लिक एसिड
सलिसीक्लिक एसिड मुंहासे को हटाने का बेहतर विकल्प है। आप इस एसिड का क्लींजर चेहरे पर यूज कर सकता है। अगर आपकी स्किन ड्राई या सेंसटिव तो इस क्लींजर को सिर्फ पिम्पल एरिया पर ही लगाएं।

बर्फ से भगाएं
अगर इन मुंहासों के वजह से आपको बहुत ज्यादा दर्द होता है। तो आपको आइस थैरेपी लेनी चाहिए। पहले सलिसीक्लिक एसिड क्लींजर से चेहरे साफ करें और फिर आईस बैग को 1 घंटे में 2 से 3 बार पिंपल्स पर रखें। इससे पिंपल्स ठंडे हो जाएंगे और राहत भी मिलेगी।

बेंजोईल पेरोक्साइड क्रीम
पिंपल्स के बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए आप बेंजोईल पेरोक्साइड क्रीम भी इस्तेमाल कर सकते है लेकिन इसका इस्तेमाल दिखने वाले पिंपल पर ही करें। इसके अलावा एक्ने वाले एरिया को मॉइश्चराइज्ड भी जरुर करें।



Click it and Unblock the Notifications
