Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
DIY: बढ़ती उम्र में होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स का हल है ये फेस पैक

महिलाओं को होने वाली त्वचा संबंधी परेशानियों में सन डैमेज और एज स्पॉट सामान्य समस्याएं हैं। त्वचा की बात करें तो प्राकृतिक नुस्खे मार्केट में उपलब्ध रेडीमेड प्रॉडक्ट्स से ज़्यादा असरदार साबित होते हैं। यहां तक कि बाज़ार की चीज़ों पर पैसे खर्च करने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं एज स्पॉट्स का परमानेंट इलाज।
हम सभी जानते हैं कि एज स्पॉट सिर्फ एजिंग के निशान नहीं होते हैं बल्कि जब आपकी त्वचा धूप के संपर्क में ज़्यादा आती है तो ये एजिंग स्पॉट्स त्वचा पर उभरने लगते हैं। सूर्य की हानिकारक किरणें हमारी त्वचा पर पड़ती हैं और डार्क स्पॉर्ट्स पैदा करती हैं जोकि एज स्पॉट्स का रूप ले लेती हैं।

लेकिन आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बता रहे हैं DIY प्राकृतिक होममेड उपाय। नीचे बताए गए मास्क को स्पॉट फ्री स्किन पाने के लिए इस्तेमाल करें।
सामग्री
1 टेबलस्पून योगर्ट
2 टेबलस्पून ओटमील
1 टेबलस्पून नींबू का रस
1 टेबलस्पून हल्दी
कैसे लगाएं
एक गिलास जार या कटोरी लें और उसमें प्लेन योगर्ट डालें।
ओटमील को पाउडर के रूप में तैयार कर लें और इसे योगर्ट में डालें।
अब नींबू के रस की कुछ बूंदें निचोड़ें और एक चुटकी हल्दी डालकर सभी चीज़ों को गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंड करें।
हल्दी पाउडर ज़्यादा ना लें वरना इससे चेहरा पीला पड़ जाएगा।
वहीं अगर आपकी संवेदनशील या शुष्क त्वचा है तो नींबू के रस का इस्तेमाल ना करें वरना इससे त्वचा और ज़्यादा शुष्क हो सकती है।
आगे इस्तेमाल के लिए आप इस मिश्रण को गिलास जार में बंद करके भी रख सकती हैं।
योगर्ट के फायदे
योगर्ट में मौजूद लैक्टिक एसिड मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा में चमक लाता है। मृत कोशिकाओं के हट जाने पर त्वचा चमकने लगती है और स्वस्थ नज़र आती है और इस तरह एज स्पॉट्स भी दूर हो जाते हैं।
ओटमील के फायदे
ओटमील भी त्वचा पर कारगर असर दिखाता है। ये त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को बेजान होने से बचाता है। इसके साथ ही ये त्वचा में नमी को भी बनाए रखता है और स्किन के लिए नैचुरल मॉइश्चराइज़र के तौर पर काम करता है।
नींबू के रस के फायदे
नींबू एक सिट्रस फल है। इसमें ब्लीचिंग यौगिक भी मौजूद होते हैं जोकि त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। इससे डार्क स्पॉट को घटाकर त्वचा की रंगत को निखारा जा सकता है। अगर आपकी शुष्क त्वचा है तो आपको रात में इसका इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि अगर आप नींबू लगाने के तुरंत बाद ही घर से बाहर जाती हैं तो इसकी वजह से सनबर्न हो सकता है।
हल्दी के फायदे
सदियों से सौंदर्य प्रसाधनों में हल्दी का उपयोग किया जाता रहा है। एंटी इंफ्लामेट्री और एंटीसेप्टिक यौगिक होने के कारण ये त्वचा संबंधित कई विकारों से छुटकारा दिलाती है। हल्दी त्वचा की रंगत को भी निखारती है और अगर रोज़ इसका इस्तेमाल करें तो डार्क स्पॉट्स भी घटाने में मदद करती है।



Click it and Unblock the Notifications
