Latest Updates
-
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से
दिखना है जवान और दूर करने हैं मुंहासे तो लगाएं गुड़ का फेस पैक

गुड़, गन्ने के रस से प्राप्त किया जाता है। इसमें महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज होते हैं जो स्वस्थ बालों और त्वचा को बढ़ावा देते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि गुड़ ग्लेकोलिक एसिड का एक स्रोत भी है, जो स्किन के लिए कई काफी ज्यादा लाभदायक है। यह चेहरे पर पड़ी महीन रेखाओं, झुर्रियाँ, दाग-धब्बे, मुँहासे के निशान और स्किन टोन को निखारने में काफी ज्यादा मदद करता है।

गुड़ में आयरन होता है जो कि बालों को टूटने से बचाता है इसलिये गुड़ को अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिये। इसके साथ ही गुड़ को नियमित खाने से शरीर की गंदगी दूर जाती है और स्किन काफी चमकीली बनती है। छोटे शब्दों में कहें तो गुड़ आपकी स्किन की सारी प्रॉबल्मस को दूर कर सकता है।
अगर गुड़ को बालों में ऊपर से लगाया जाए तो बालों में शाइन भी आती है। आज हम आपको गुड़ के ऐसे फेस पैक और हेयर पैक बनाना सिखाएंगे जो आप घर पर आराम से बना कर इस्तेमाल कर सकती हैं।

1. चमकदार त्वचा पाएं
गुड़ में glycolic acid होता है जो कि स्किन की कंडीशन को ठीक करता है। इससे गुड़ आपको ग्लोइंग स्किन देता है। आप चाहें तो गुड़ में थोड़ी सी शहद और नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगा सकती हैं। फिर 10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इसे रोजाना लगाने से स्किन की चमक बढेगी।

2. पिंपल्स और एक्ने से राहत दे
चेहरे पर अगर एक्ने और पिंपल्स हों तो चेहरा दिखने में खराब लगने लगता है। इसे मिटाने के लिये आप चेहरे पर गुड़ लगा सकती हैं। इसमें ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो कि एक्ने से रिलीफ देने का काम करते हैं। आपका बस करना यह है कि रोजाना थोड़ी सी मात्रा में गुड़ का सेवन करना होगा। इस विधि से आप पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा पा सकती हैं।

3. खूबसूरत बाल दे
खूबसूरत बालों से महिलाओं की खूबसूरती निखरती है। आप चाहें तो मोटे, घने और चमकीले बाल गुड़ के प्रयोग से पा सकती हैं। आपको बालों में मुल्तानी मिट्टी, दही और उसमें थोड़ा सा गुड़ मिला कर बालों में लगाना होगा। इससे आपके नेचुरल काले रंग दुबारा हो जाएंगे।

4. झुर्रियों से छुटकारा दिलाए
वातावरण में प्रदूषण और डीहाइड्रेशन कीवजह से चेहरे पर ना चाहते हुए भी झुर्रियां होने लगती हैं। इससे आपका चेहरा उम्र से पहले ही बूढा हो जाता है। लेकिन हां, गुड़ इन सब चीज़ों से लड़ने में काफी मदद करता है। आप चाहें तो गुड़ को थोड़े से तिल के साथ खा सकती हैं। इसके अलावा आप इस चीज़ का फेस पैक भी बना कर लगा सकती हैं। इससे आपको बड़ी जल्दी असर देखने को मिलेगा।

5. डार्क सर्कल से छुटकारा मिलेगा
आंखों के नीचे डार्क सर्कल मात्र स्ट्रेस की ही देन होती है। आप चाहें तो इसे आराम से खुद से दूर रख सकती हैं। आपको रोजाना गुड़ का एक छोटा पीस खाना होगा। इससे आपके डार्क सर्कल दूर होंगे और आ सुंदर लगने लगेंगी।



Click it and Unblock the Notifications