Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
महंगे से महंगे कॉस्मेटिक फेल है इस फेसपैक के आगे, उम्र छिपाने के साथ ग्लो बढ़ाता है
बादाम के फायदों से तो आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे, ये आपकी याददाश्त को बनाए रखने के साथ ही आपके चेहरे की स्मूदनेस को भी बनाएं रखता है। बादाम में विटामिन ई होता है। यह विटामिन ई त्वचा की देखभाल में सहायक है। बादाम में त्वचा की समस्यों जैसे दाने, मुंहासे, चकत्तों के निशान इत्यादि का उपचार करने का गुण होता है। और ये एंटी-एजिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। बिना चकत्ते, मुंहासे, दाने वाला चेहरे का रूप पाने के लिए बादाम फेसपैक का उपयोग करें।
बादाम में विटामिन ई, हाई-क्वालिटी प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम, स्वस्थ फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो स्वस्थ त्वचा के लिए जरुरी होते हैं।

आइए जानते हैं निखरी और साफ त्वचा पाने के लिए बादाम से बने फेस पैक।
निखरी त्वचा के लिए बादाम फेस पैक:
बादाम पाउडर और कच्चा दूध
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बादाम पाउडर लें या 5 बादामों को पीस लें और इसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इससे बने पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। इस फेस पैक से आपकी त्वचा की रंगत हल्की होती है।
बादाम और नींबू
इस फेस पैक को बनाने के लिए कुछ बादाम लेकर उन्हें थोड़ी देर के लिए भिगो दें और फिर पीस लें। इसमें नीबू का रस और कुछ बूंदें शहद की मिला लें। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। आँखों के पास वाले हिस्से को छोड़कर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और पांच मिनट बाद चेहरा धो लें। इसके बाद लोशन लगाना ना भूलें। यह फेस पैक बंद रोमछिद्रों को खोलता है।
बादाम पाउडर और मुल्तानी मिट्टी
एक चम्मच पिसी हुई मुल्तानी मिट्टी लेकर इसमें दो चम्मच बादाम पाउडर मिलाएं। इसका पेस्ट बनाने के लिए इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की डाल लें। गाढ़ा पेस्ट बनने के बाद इसे चेहरे पर समान मात्रा में लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। तैलीय त्वचा के लिए यह फेस पैक प्रभावी है। तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने कैसे पाएं, इसके बारे में पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
बादाम और शहद
रातभर भीगे 4-5 बादामों को ग्राइंडर की मदद से पीस लें। एक बाउल लेकर उसमें बादाम का पेस्ट डालें और इसमें डेढ़ चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। त्वचा को कोमल बनाने के लिए यह फेस पैक उम्दा है।
बादाम और नारियल दूध
पिसे हुए बादाम लेकर इसमें दो चम्मच नारियल का दूध मिला लें। अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट ढ़ीला हो तो इसमें और बादाम मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा पानी से धो लें। यह फेस पैक आपको स्किन टोन को हल्का करने में मदद करता है।
पपीते और बादाम
पपीते और बादाम का फेसपैक तैलीय त्वचा के लिए काफी उत्तम है। इस पैक को बनाने के लिए भिगोकर रखे हुए और पिसे हुए बादाम को पके पपीते के गूदे के साथ मिलाएं। इस पैक को 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें तथा उसके बाद चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट प्रतीक्षा करें तथा उसके बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल और बादाम
एलोवेरा जेल और बादाम का फेस पैक चेहरे के दाग हटाता है तथा चेहरे की रंगत को भी निखारता है। सिर्फ एलो वेरा जेल को पिसे हुए बादाम के साथ मिलाएं तथा इसे चेहरे और गले पर लगाएं। कुछ देर बाद सादे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
