Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शहद और नींबू का फेस पैक लगाइये, स्किन बोलेगी THANKS

चेहरे पर आम तरह की समस्याएं होती ही रहती हैं, जिसमें ब्लैक स्पॉट, एक्ने, ड्राय स्किन और झुर्रियां आम बात हैं। इन्हें दूर करने के लिये लोग ना जाने कितने ही ब्यूटी प्रोडक्ट पर अपने पैसे बरबाद करते हैं। जब बात स्किन केयर रूटीन की हो तो नींबू और शहद का पैक आपको ढेरों फायदे पहुंचा सकता है। यह डार्क स्पॉट को तो हटाता ही है साथ में स्किन का रूखापन भी काफी हद तक कम कर देता है।

शहद और नींबू का इस्तेमाल पुराने जमाने से ही चला आ रहा है। दोंनो ही स्किन को एक हेल्दी ग्लो प्रदान करते हैं। इन दोनों का इस्तेमाल आप कई प्रकार की स्किन रिलेटेड समस्या दूर करने के लिये किया जा सकता है। इस फेस पैक के जरिए आपको बेहद स्मूद व ग्लोइंग स्किन मिलती है।
जहां नींबू एक एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ-साथ नेचुरल ब्लीच का काम करता है, वहीं शहद स्किन को हाइड्रेट करके उसे स्मूद बनाता है। आइये जानते हैं कि नींबू और शहद को चेहरे पर लगाने के क्या फायदे होते हैं।

1. मॉइस्चराइजर
स्किन के लिये मॉइस्चराजर करना काफी जरुरी है। आपकी स्किन चाहे जिस टाइप की हो, आपको उसे हर वक्त हाइड्रेट कर के रखना चाहिये जिससे वह मुलायम बनी रहे। नींबू और शहद चेहरे के लिये बहुत ही अच्छे मॉइस्चराजर होते हैं, आइये जाने कैसे... 2 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे रोज रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा लगाएं। फिर 30 मिनट रूकने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

2. डेड स्किन हटाए
स्किन से जब डेड स्किन हट जाती है तो स्किन और भी ज्यादा चमकदार हो जाती है। आप नींबू और शहद को मिक्स कर के चेहरे पर लगा सकती हैं। अच्छे रिजल्ट के लिये इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

3. डार्क स्पॉट हटाएं
अगर चेहरे पर मुंहासों की वजह से डार्क स्पॉट हो गए हैं तो शहद और नींबू बड़े काम आ सकता है। इससे स्किन ब्राइट हो जाती है। इसके लिये आपको 1 चम्मच ओटमील पावडर के साथ, 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच नींबू मिलाना होगा। इस पेस्ट को चहरे पर मास्क की तरह लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से 20 मिनट के बाद धो लें। आपको ऐसा हफ्ते में दो बार करना होगा।

4. मुंहासों से मुक्ती दिलाए
नींबू और शहद के पेस्ट को रेगुलर लगाने से चेहरे के मुंहासे और मार्क दोंनो ही चले जाते हैं। आपको बस 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिक्स कर के कॉटन से लगाना होगा। 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

5. स्किन को चमकदार बनाए
नींबू और शहद में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि चेहरे से टैन को हटाने के काम आता है।
सामग्री-
- 1 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच शहद
- 2 चम्मच नींबू का रस
- चुटकीभर हल्दी
विधि -
सभी चीजों को एक कटोरी में मिलाइये और चेहरे पर लगाइये। 20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पान से धो लीजिये।

6. होंठो को चमकदार बनाए
नींबू में सिट्रस होता है जो कि स्किन को ब्राइट करने में मददगार होता है। इसको होंठो पर लगाने से होंठ ब्राइट हो जाते हैं। शहद होंठो को नरिश करता है और उन्हें मुलायम बनाने में मदद करता है। आपको बस 1 चम्मच नींबू के रस में थोड़ा सा शहद मिक्स कर के होंठो पर लगाना होगा। इसे होंठो पर 1 घंटे के लिये छोड़ दें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें।

7. झुर्रियों का सफाया करे
शहद और नींबू में ऐसे एजेंट पाए जाते हैं जो झुर्रियों का सफाया करने में मदद करते हैं और स्किन को ब्राइट करते हैं। आप चाहें तो कच्ची शहद और नींबू को एक साथ मिला कर माथे पर लगा सकती हैं। या फिर इसमें चावल का आटा भी मिक्स कर सकती हैं, इससे आपको और भी अच्छा रिजल्ट मिलेगा। चावल के आटे में काफी सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि स्किन को हाइड्रेट करता है।
1 चम्मच चावल के आटे में 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अगर आपको लगे कि पेस्ट काफी ज्यादा पतला है तो आप उसमें और भी ज्यादा शहद मिला लें। फिर इस पेस्ट को माथे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
