Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
साबुन और बाजारु फेशवॉश की जगह, घर पर ही बनाए अपने चेहरे के लिए फेशवॉश

आजकल बाजार में चेहरा क्लीन और चमकदार बनाने के नाम पर ढ़ेरों केमिकलयुक्त प्रॉडक्ट मिलते है। कई बार ये चेहरे को दुरस्त करने की बजाय रुखापन और एलर्जी की समस्या भी होने लगती है। ज्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत फेसवॉश या साबुन से फेस धोकर होती है। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल चेहरे की चमक को छीन सकते हैं।
आज हमको कुछ ऐसे घरेलू होममेड फेसवॉश के लिए बताने जा रहे हैं जो चेहरे को हर तरीके के साइडइफेक्ट से बचाकर चेहरे को सुंदर और साफ सुथरा रखते है। इसके अलावा इन्हें बनाने में आपकी जेब भी ढ़ीली नहीं होगी।

आइए जानते हैं कि आप किन-किन चीजों से अपना चेहरा धो सकते हैं।
शहद और अंडा
एक बड़े कटोरे में अंडे के पीले हिस्से में एक टीस्पून ऑर्गेनिक शहद मिला लें। इनका बहुत ही पतला पेस्ट बना ले इसमें 6 से 7 बादाम के बारीक टुकड़े और बुरादा मिला लें। अब इस पेस्ट को अच्छे से हिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर जब ये पैक सूख जाए तो हल्के गर्म पानी से इसे चेहरे से हटा दें। शहद चेहरें को सॉफ्ट बनाता है और अंडे में प्रोटीन होता है जो चेहरे की मृत कोशिकाएं हटाकर चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करता है।
पाइनएप्पल और नींबू
इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होने के कारण ये चेहरे से डेड स्किन हटाकर चेहरे को साफ सुथरा बनाता है। इससे फेसवॉश तैयार करने के लिए एक कटोरी अनानास अच्छी तरह मैश कर लें और इसमें नींबू का रस या गुलाबजल मिलाएं। अब इसे दस मिनट तक चेहरे लगा कर सादे पानी से धोएं।
दही और पुदीने के पत्ते
इस फेसवॉश को बनाने के लिए दही में खीरा अच्छी तरह मैश करके उसमें पुदीने की पत्तियां पीस कर मिलाएं। फिर इससे चेहरे के 5 मिनट तक मसाज करके चेहरे को धोएं। इससे चेहरे की गंदगी तो साफ होगी ही साथ ही में दाग-धब्बों और मुंहासों से भी राहत मिलेगी।
स्ट्रॉबेरी और नींबू
स्ट्रॉबेरी से तैयार फेसवॉश ऑयली स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसे तैयार करने के लिए कटोरी में स्ट्रॉबेरी लेकर अच्छी तरह मैश कर लें और फिर इसमें नींबू का रस या गुलाबजल मिलाएं। फिर इसे 10 मिनट चेहरे पर लगा कर बाद में धो लें। यह फेसवॉश चेहरे को चमकदार और गोरा बनाता है।
शहद
शहद स्किन पर न केवल मॉइश्चराइजर का काम करता है बल्कि यह स्किन को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए हाथों पर कुछ बूंदे शहद की लेकर चेहरे की मसाज करें और फिर पानी से धो लें।
क्ले और एस्प्रिन
क्ले चेहरे के लिए सबसे अच्छा क्लींजर होता है। ये चेहरे के तेल को सोंखकर चेहरे से सारी गंदगी खींचकर बाहर निकाल देता है। एस्प्रिन में एंटी बैक्टीरियल गुण होते है। जिसे वजह से चेहरे से सभी मुंहासों का खात्मा हो जाता है। एक कटोरे में 2 चम्मच क्ले मिलाएं और उसमें एस्प्रिन की 5-6 गोली का चूर्ण बनाकर मिला लें। अब इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट ऐसे ही रहने दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
दूध और शहद
चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए दूध और शहद से तैयार फेसवॉश काफी बढ़िया ऑप्शन है। इसे तैयार करने के लिए 2 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इससे चेहरे की 2-3 मिनट तक मसाज करें और फिर हल्के गर्म पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
