Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ड्राय स्किन के लिये जरुर ट्राय करें ये Face Packs
शरीर के जो भाग ड्राय हो जाते हैं उनमें या तो खुजली होती है या वे भाग खुश्क हो जाते हैं या उनमें थोडा भी खुजलाने पर सफ़ेद दाग पड़ने लगते हैं।
शुष्क त्वचा की समस्या बहुत अधिक प्रभावित करती है क्योंकि ऐसी त्वचा पर सबका ध्यान जाता है। ऐसे में अगर आपका चेहरा ड्राय हो रहा है तो आप फलों और सब्जियों से बने हुए फेस पैक लगाएं। इसे बनाने की विधि नीचे दी जा रही है।

खीरा और शहद पैक
इस फ्रूटी पैक में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉइड, विटामिन बी और मिनरल्स होते हैं जो कि स्किन को काफी लाभ पहुंचाते हैं। पपीते में विटामिन ए होता है जो कि रूखी त्वचा को हाइड्रेट करता है। नियमित चेहरे पर पपीता लगाने से स्किन पर एजिंग पता नहीं चलती और झुर्रियां तथा दाग धब्बे दूध होते हैं। वहीं स्किन पर शहद लगाने से प्राकृतिक नमी बढती है और डेड स्किन निकलती है।
सामग्री-
- पपीता -1/2 कप
- शहद-1 टीस्पून
- 1 पका हुआ केला
- 1 टेबलस्पून शहद
- 1 टीस्पून ऑलिव ऑइल
- 1 साफ़, छोटा और सूखा कटोरा
- 2 टेबलस्पून तरबूज़ का रस
- 2 टेबलस्पून ककडी का रस
- 1 टेबलस्पून पानी निकला हुआ दही
- 1 टेबलस्पून मिल्क पाउडर
- 1 साफ़, सूखा और छोटा कटोरा
- दूध- 2 टीस्पून
- बादाम-8-10
- 10 बादाम (बादाम का पाउडर)
- 1 मध्यम आकार का पका हुआ आम
- 2 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी
- 2 टीस्पून कच्चा दूध
- 2 टीस्पून साफ़ पानी
- 2 टीस्पून ओटमील
बनाने की विधि- पपीते को मैश कर लें और पेस्ट बना लें। फिर उसमें शहद मिलाएं। फिर चेहरे को साफ करें और उस पर इसे लगा कर 30 मिनट तक रूकें। बाद में इसे धो लें। ऐसा हफ्ते में 1-2बार करें और लाभ उठाएं।

केला और ऑलिव ऑइल पैक
केला इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फोटोकेमिकल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। केला प्राकृतिक मॉस्चराइज़र की तरह काम करता है। इसे अधिक लाभदायक बनाने के लिए आप इसमें शहद और ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल) मिला सकते हैं।
सामग्री-
बनाने की विधि- केले को हाथ से मसलें या इसे ब्लेंडर में डालें। आपको केले की पेस्ट बनानी है और अब इसे एक कटोरे में रखें। केले की इस पेस्ट में शहद और ऑलिव ऑइल मिलाएं ताकि इसका रंग हल्का पीला हो जाए। इस फेस पैक को शुष्क त्वचा पर, ऊपर की दिशा में लगायें। इस फेस पैक को त्वचा पर 10 मिनिट तक लगाकर रखें। बाद में इसे ठन्डे पानी या दूध से धो डालें।

तरबूज और खीरे का रस
तरबूज त्वचा और स्कैल्प पर कोलोजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इसका रसभरा रूप इसे शुष्क त्वचा के लिए उत्तम बनाता है।
सामग्री-
बनाने की विधि - सर्वप्रथम तरबूज़ और ककडी के जूस को एक कटोरे में मिलाएं। इसमें पानी निकाला हुआ दही और मिल्क पाउडर एक के बाद एक मिलाएं। चम्मच की सहायता से गाढ़ा पेस्ट बनाएं। तरबूज़ से बने इस पैक को त्वचा पर लगायें। 15 मिनिट बाद ठन्डे पानी से धो डालें।

दूध और बादाम पैक
दूध एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जिसमें विटामिन बी, प्रोटीन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह रूखी त्वचा को नमी पहुंचाता है। इसमें जो पोटैशियम होता है वह स्किन से खुजली को मिटाता है और स्किन को नमी देता है। बादाम में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन पाया जाता है जो स्किन को नरिश करता है। इस पैक को लगाने से झुर्रियां नहीं दिखाई देती।
सामग्री-
बनाने की विधि- बादाम को पानी में भिगो कर रख दीजिये। फिर इसे गाढे पेस्ट में पीस लीजिये। इसमें दूध मिलाइये और साफ चेहरे पर लगाइये। इससे चेहरे की 2 मिनट तक मसाज कीजिये। बाद में इसे 30 मिनट तक चेहरे पर रहने दीजिये। फिर इसे पानी से धो लीजिये। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करें और देंखे।

आम, बादाम, कच्चा दूध
आम फलों का राजा आम जिस तरह बालों के लिए लाभदायक है उसी तरह यह त्वचा पर भी जादुई प्रभाव दिखाता है। इसमें उच्च मात्रा में हाइड्रेशन का गुण पाया जाता है। आम, शुष्क त्वचा को नरम और चिकना बनाता है।
सामग्री-
बनाने की विधि- आम को मिक्सी में पीसें और इसके पल्प को कटोरे में निकालें। इसमें बाकी की सभी सामग्री जैसे बादाम का पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, कच्चा दूध, ओटमील और डिस्टिल्ड पानी मिलाएं। मेकअप के स्पेड की सहायता से इसे तब तक मिलाएं जब तक एक गाढ़ा फेस पैक न बन जाए। इस फेस पैक को चेहरे पर लगायें| 30 मिनिट बाद ठन्डे कच्चे दूध से धो डालें।



Click it and Unblock the Notifications
