Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
रूखी त्वचा के लिए अनार और बेसन का फेस पैक
अनार को 'फ्रूट ऑफ पैराडाइज़’ भी कहा जाता है और ये सबसे स्वादिष्ट फलों में से एक माना जाता है। इतना ही नहीं सेहत को इससे कई लाभ भी मिलते हैं। अनार के बीजों से किसी भी डिश के फ्लेवर को बढ़ाया जा सकता है। ये स्वादिष्ट फल खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने में भी मदद करता है और इसका छिलका भी खूबसूरत त्वचा पाने में असरकारी होता है। अनार को आप फेस पैक के रूप में अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट में शामिल कर सकती हैं।
आज हम आपको अनार के छिलके से फेस पैक बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैक से अपको स्वस्थ और चमकदार त्वचा मिलेगी।

अनार के छिलके, बेसन और मिल्क क्रीम से कैसे बनाएं फेस पैक अगर आपकी त्वचा रूखी रहती है तो आपको इस फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
मास्क बनाने के लिए किन चीज़ों की जरूरत है :
- बेसन – 1 टेबलस्पून
- मिल्क क्रीम – 2 टेबलस्पून
- अनार के छिलके का पाउडर – 2 टेबलस्पून
अनार के छिलके का पाउडर बनाने के लिए इसके छिलकों को धूप में सुखा दें और फिर इसे पीस लें।
फेस मास्क कैसे करें तैयार :
एक कटोरी में अनार के छिलकों का पाउडर लें।
इसमें बेसन और मिल्क क्रीम डालें।
इन सब चीज़ों का स्मूद पेस्ट बनाने के लिए एकसाथ ब्लेंड कर लें।
अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
उंगलियों की बजाय आप ब्रश की मदद से भी इस पेस्ट को चेहरे पर लगा सकते हैं।
20 मिनट तक इस फेस पैक को लगा रहने दें।
इसके बाद चेहरा धो लें।
इस पैक को सप्ताह में एक या दो बार जरूर लगाएं।
इस फेस मास्क में मिल्क क्रीम को मिलाने से ये और भी ज्यादा प्रभावकारी तरीके से त्वचा को मॉइश्चराइज़ करती है और उसकी रंगत को निखारती है। फेस मास्क में बेसन मिलाने से ये त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। बेसन बंद रोमछिद्रों को भी खोल देता है। रूखी त्वचा वाले लोगों के लिए ये फेस मास्क बहुत फायदेमंद रहता है।
अनार से त्वचा को मिलने वाले फायदे
अनार त्वचा को नमीयुक्त बनाए रखता है। ये त्वचा के मॉइश्चर को उड़ने नहीं देता है। ये फल विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है इसलिए इससे त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है।

त्वचा पर अनार लगाने से एपिडर्मिस का रिजेनरेशन शुरु हो जाता है। एपिडर्मिस त्वचा की बाहरी परत होती है। ये त्वचा की मरम्मत करने का भी काम करता है।
अनार त्वचा को सूर्य की यूवी किरणों से क्षतिग्रस्त होने से भी बचाता है। अनार में टैनिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसियानिन होता है। ये एंटी इंफ्लामेंट्री यौगिेक होते हैं और यूवीबी डैमेज से स्किन को बचाते हैं।
अनार अपने एंटी एजिंग यौगिक के लिए भी प्रसिद्ध है। स्टडी की मानें तो अनार टाइप 1 कोलाजन को बढ़ाता है और त्वचा में पानी और यालूरोनन को भी बढ़ाता है। इसलिए ये फोटोएजिंग से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है। ये फल त्वचा पर एंटीऑक्सीडेटिव असर डालता है।
त्वचा को बेसन के फायदे
सदियों से चमकदार और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए बेसन का प्रयोग किया जा रहा है। ये सदियों पुराना नुस्खा कम से कम 21वीं सदी से चला आ रहा है।
बेसन से त्वचा को लाभ
- बेसन में जिंक होता है जोकि एक्ने से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। बेसन में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करता है।
- बेसन में नीबू का रस और योगर्ट मिलाकर लगाने से ये त्वचा से टैन को हटाता है और रंग को निखारता है।
- सदियों से बेसन का प्रयोग बॉडी स्क्रब के रूप में होता आ रहा है। ये त्वचा की मृत कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करता है।
- बेसन में ओट्स और कॉर्न फ्लोर मिलाकर लगाने से ये त्वचा से धूल-मिट्टी और सीबम को बाहर निकाल फेंकता है।
- मेथीदाना पाउडर के साथ बेसन मिलाकर लगाने से त्वचा के बालों को हटाया जा सकता है।
- बेसन में कच्चा दूध मिलाकर लगाने से त्वचा की सफाई होती है। ये चेहरे से तेल को भी कम करता है।
फेस मास्क में अनार के छिलकों से स्वस्थ त्वचा मिलती है
अनार के छिलकों में एलाजिक एसिड होता है जोकि त्वचा की कोशिकाओं को नमी प्रदान करता है। इस तरह त्वचा हमेशा हाइड्रेटिड रहती है।
अनार के छिलके सूर्य की यूवी किरणों से भी त्वचा की रक्षा करते हैं। ये त्वचा को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। धूप की यूवीए और यूवीबी किरणों से भी बचाता है।
अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च कॉन्फ्रेंस द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार अनार त्वचा कैंसर से बचाने में भी मददगार होता है। इसमें त्वचा कैंसर से बचाने वाले यौगिक मौजूद होते हैं।
अनार से त्वचा पर एजिंग को भी लंबित किया जा सकता है। ये झुर्रियों को भी कम करता है। अनार के छिलकों का सीड ऑयल के साथ प्रयोग करने पर इसके एंजाइम्स कोलाजन को तोड़कर प्रोकोलाजन को बढ़ाते हैं और त्वचा की कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
