Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
इस फेस्टिव सीजन दे चेहरे को चांद सा निखार, शहनाज हुसैन के ब्यूटी टिप्स से
फेस्टिव सीजन की तैयारियां शुरु हो चुकी है, करवा चौथ उसके बाद दीवाली। भला महिलाएं इस मौके को कैसे छोड़ सकती है। ये ही तो मौका है सजने-संवरने का। हालांकि अब थोड़ा समय ही बचा है लेकिन इस फेस्टिव सीजन में सुंदर दिखने के लिए अभी से अपनी स्किन और बालों पर ध्यान देना शुरु कर दीजिए।
इंटनेशनल ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के नुस्खें अजमाकर आप भी इस फेस्टिव सीजन पा सकती है चमकती और दमकती त्वचा। आज से इन नुस्खों को अजमाना शुरु कीजीए और कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कीजीए।

ड्राय स्किन वाले दे ध्यान
दीवाली आने के साथ ही मौसम में बदलने लगता है। मौसम का बदलाव चेहरे को भी प्रभावित करता है। इस समय मौसम में नमी के कारण चेहरा अपना मॉइश्चर खोने लगता है। इसलिए चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए सन एक्सपोजर से बचने की जरुरत होती है। सामान्य से सूखी त्वचा वालों को दिन में दो बार चेहरा साफ करना चाहिए किसी अच्छे क्लीजिंग जेल के साथ जिसमें ऐलोवेरा जैसे तत्व मौजूद हो। इसके बाद स्किन टॉनिंग के लिए गुलाब जल लगाएं। दिन में सनस्क्रीन लगाना न भूलें। अगर आप घर में है तो खुद को अच्डे से मॉइश्चराइज करना भूले।

ऑयली स्किन
ऑयली स्किन वालों को भी मॉइश्चराइजर करने की जरुरत होती है। लेकिन ज्यादा क्रीम लगाने की वजह से मुहांसों की समस्या भी हो सकती है। स्किन को मॉइश्चराइजर करने के लिए एक टेबल स्पून में शुद्ध ग्लिसरीन के साथ रोज वॉटर मिलाकर लगाएं। चेहरे की क्लीजिंग के बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। ये चेहरे को ऑयली नहीं बनाएगां।

घर पर करें फटाफट फेशियल
अगर आपके पास ब्यूटी पार्लर जाने का बिल्कुल भी वक्त नहीं है तो घर पर खुद को एक फेशियल दे सकती है। इसके लिए पहले चेहरे को क्लींज कीजीए। अब इसमें शहद और अंडे को मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरे को 20 मिनट के बाद धो लें। जिन लोगों का चेहरा बहुत ही ड्राय है वो मिल्क पाउडर के साथ एग यॉर्क, बादाम का तेल और आधा चम्मच शहद मिलाकर लगाए। इस फेसपैक को चेहरे पर तकरीबन आधे घंटे तक लगाएं और फिर चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद गुलाब जल से चेहरे की टॉनिंग करें, अब एक बार चेहरा शीशे में जरुर निहार लें।

गाजर का फेसपैक लगाएं
अगर आपका चेहर बहुत डल हो गया है और आप चाहती है कि ये फिर से खिल उठे तो रोजाना गाजर का फेसपैक लगाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जता है जो सर्दियों में चेहरो को पौषकता देता है। ये हर तरह की स्किन के लिए सही रहता है।

चेहरे के स्क्रब के लिए
दो चम्मच गेहूं के चोकर, एक चम्मच बादाम, दही, शहद और गुलाब के पानी के साथ घर पर ही एक मास्क बनाएं। सब को मिलाकर पेस्ट बना ले चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें।

चमकदार बालों के लिए
दीवाली पर सिर्फ चेहरा ही बालों पर भी एक्स्ट्रा ध्यान देने की जरुरत होती है। बालों में चमक बढ़ाने के लिए शैम्पू में चाय की पत्ती का पानी और नींबू मिलाकर लगाएं। इसके लिए उबली हुई चाय की पत्तियों को पानी में उबालें। उबालने के बाद, चार कप पानी निकाल लें। अब इसे ठंडा होने के बाद छान लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाकर शैम्पू के साथ मिलाकर बालों में लगाएं।

बालों के कंडीशनर के लिए
अगर आपके बाल डल होते जा रहे हैं, तो इन्हें क्विक कंडीशनिंग ट्रीटमेंट दे। इसके लिए एक अंडे में एक स्पून विनेगर और शहद मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाएं। अब अगले 20 मिनट तक गर्म पानी से भीगे टॉवेल को सिर पर बांध लें। अब इसके बाद शैम्पू कर लें। आपके बाल आपके चेहरे से भी ज्यादा शाइन करेंगे।

शहद लगाएं चेहरे पर
दीवाली आने तक सर्दियां भी दस्तक देना शुरु कर देती है। इस वजह से चेहरे में सूखापन आ जाता है। चेहरे पर दस मिनट के लिए शहद लगाए और फिर चेहरा धो दें। अगर घर पर ऐलोवेरा का पौधाहै तो उसका जेल लगाकर घर पर लगाएं। इससे चेहरे की नमी बरकरार रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
