Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
चेहरे पर भाप लेने के चमत्कारी फायदे नहीं जानते होंगे आप
अगर आपने या फिर आपके घर में किसी ने सर्दियों में चेहरे पर भाप जरुर ली होगी। भाप लेने से फेफड़े खुल जाते हैं और जुखाम दूर हो जाता है। पर क्या आप जानती हैं कि चेहरे पर भाप लेने से हमारी सुंदरता पर भी चार चांद लग सकते हैं। चेहरे के पोर्स खोलने और स्किन को साफ करने के लिए भाप काफी फायदेमंद होती है। ऐसा करने से स्किन में जमी गंदगी निकल जाती है और चेहरा चमकदार और गोरा दिखाई देने लगता है। भाप लेना सिर्फ बीमारी ही दूर नहीं करता ब्यूटी ट्रीटमेंट में भी काम आता है।

अगर आको किसी शादी या पार्टी में जाना हो तो स्किन को चमकाने के लिये किसी फाउंडेशन की जरुरत नहीं है। आप चेहरे को बस 5 मिनट के लिये स्टीम दे दीजिये और फिर देखिये कि आपका चेहरा कितनी अच्छी तरह से ग्लो करता है। आइये जानते हैं भाप लेने से स्किन को क्या क्या फायदे मिलते हैं :

1. बंद पोर्स को खोले
चेहरे के बंद पोर्स को खोलने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप भाप लें। गरम भाप आपकी डेड स्किन को निकाल देती है और चहरे के रोम छिद्र को सांस लेने में मदद करती है। इससे स्किन अदंर से साफ हेाती जिसका असर बाहर भी दिखाई देता है।

2. हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन होता है
फेशियल स्टीमिंग से स्किन के अंदर एक हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन होता है। जब त्वचा भाप के संपर्क में आती है तो स्किन काफी हेल्दी हो जाती है। अगर आपको चेहरे की रंगत बदलनी हो तो हफ्ते में एक बार स्टीम जरुर लें।

3. मुंहासों से बचाए
जब स्किन के अंदर की तेलिये ग्रंथी गंदगी से भर जाती है, तब पिंपल होने की ज्यादा संभावना पैदा हो जाती है। ऐसे में स्टीमिंग कर के उस जमी गंदगी को बाहर निकाला जाता है, जिससे तेलिये ग्रंथी सही से काम कर सके।

4. स्किन को टाइट बनाए
अगर आपकी स्किन पर झुर्रियां पड़ी हुई हैं तो चेहरा दिखने मे बूढा लगने लगता है। पर अगर आप नियमित तौर पर स्टीम लेंगी तो यह आपके चेहरे को टाइट बनाएगा। यह झूलती हुई स्किन को महीन रेखाएं पडने से बचाता है। तो हफ्ते में एक बार अपने चेहरे को स्टीम जरुर दें।
5. डेड स्किन सेल्स को हटाता है
इस ब्यूटी मेथर्ड़ से आपके ब्लॉक पोर्स खुल जाएंगे। इससे आपकी डेड स्किन सेल्स निकलेगी। इसलिये हफ्ते में एक बार अपनी स्किन को घर पर ही भाप जरुर दें जिससे चेहरे पर जमी खुरदुरी त्वचा निकल जाए। इससे चेहरे पर शाइन आएगी।

6. चेहरे की थकान मिटती है
वे लोग जो दिन भर कंप्यूटर के आगे काम करते हैं, उन्हें भाप जरुर लेनी चाहिये। इससे चेहरे को एक सूथिंग और काल्मिंग इफेक्ट मिलता है। गरम पानी से स्टीम लेने पर स्किन की इरिटेशन खतम होती है और स्किन इंफेक्शन से राहत मिलती है। आपको हफ्ते में एक बार जरुर स्टीम लेनी चाहिये।

7. स्किन को ग्लो दे
अगर आको किसी शादी या पार्टी में जाना हो तो स्किन को चमकाने के लिये किसी फाउंडेशन की जरुरत नहीं है। आप चेहरे को बस 5 मिनट के लिये स्टीम दे दीजिये और फिर देखिये कि आपका चेहरा कितनी अच्छी तरह से ग्लो करता है। आपके चेहरे पर ऐसी ग्लो आएगी कि वह कई दिनों तक कायम रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
