Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
चाय का जायका बढ़ाने वाले अदरक के है कई फायदे , बालों और स्किन के लिए है बेमिसाल
सूजन-रोधी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण अदरक न सिर्फ सेहत के लिए लाभदायक है बल्कि यह आपके बालों और त्वचा की देखभाल के लिए भी बहुत बढ़िया है। इसके एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण एजिंग, मुंहासे, त्वचा, जलन, रूसी, बालों का कमजोर होना, बालों के झड़ने आदि जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
अदरक कई मायनों में आपके बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होती है और आज इस लेख के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह अदरक को अपनी रूटीन में शामिल कर आप सुंदर बाल और त्वचा पा सकते हैं।

बालों को लंबा करे
अदरक के नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प में रक्त प्रवाह बेहतर तरीके से हो पाता है। ये बालों को मुलायम बनाती है और बालों में नमी को बनाए रखने में मदद करती है। अदरक में फास्फोरस, जिंक और विटामिंस होते हैं जो कि रूखे और दोमुंहे बालों की दिक्कत को दूर करते हैं।

मुंहासे और दाग-धब्बे दूर करे
अदरक में मुहांसों और दाग-धब्बों को भी दूर करने की ताकत होती है। ये बंद रोमछिद्रों को गहराई से जाकर साफ करती है और सूजन, मृत कोशिकाएं एवं एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी हटाती है।

एजिंग से सुरक्षा
अदरक में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी सहायता करते हैं जिसकी वजह से एजिंग के लक्षण जैसे कि बेजान त्वचा, चेहरे पर बारीक रेखाएं, झुर्रिंया आदि दूर होती हैं। इससे चेहरा जवां और खिला हुआ रहता है।

डैंड्रफ से छुटकारा
अदरक एक ऐसी जड़ी बूटी है तो डैंड्रफ की समस्या को भी दूर कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण स्कैल्प पर से संक्रमण और डैंड्रफ की शिकायत को दूर करती है। स्कैल्प से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए अदरक का तेल भी फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications
