Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
गर्मियों में आम, तरबूज और दही जैसे फैसपैक चेहरे पर लगाएं, टैनिंग और कील मुंहासे भगाएं
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाह होती है, लेकिन इस तपती-चुभती गर्मी में चेहरे की रौनक खत्म हो जाती है। गर्मियों में सबसे बुरा हाल चेहरा का होता है, धूप की वजह से चेहरा झुलस जाता है। गर्मियां आ चुकी हैं और इसके साथ ही स्किन केयर की टेंशन ने भी दस्तक दे दी है। गर्मी में स्किन गर्म हवा की वजह से ड्राई हो जाती है और फटने लगती है।
ऐसे में स्किन की देखभाल काफी जरूरी हो जाती है। इस मौसम में भले ही कितना ही सनस्क्रीन लगा लें या कितना ही चेहरे को कवर करके बाहर निकलें, लेकिन ड्राई स्किन की समस्या जस की तस रहती है।

दही लगाएं
दही न सिर्फ स्किन में मॉइश्चर को लॉक करके रखता है बल्कि ये एक नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है जो स्किन के दाग-धब्बों को भी दूर कर देता है। दही में लैक्टिक ऐसिड मौजूद होता है जोकि डेड स्किन सेल्स (मृत कोशिकाएं) को हटाकर रोम छिद्रों यानी पोर्स को टाइट कर देता है ताकि उनमें न तो किसी तरह की गंदगी जाए और न ही मॉइश्चर बाहर आए। इसकी वजह से ब्लैक हेड्स और वाइट हेड्स भी नहीं पनप पाते।

तरबूज का फैसपैक
गर्मी में झुलसी त्वचा पर खोई हुई रौनक लौटाने के लिए तरबूज के सफेद भाग का रस निकालकर उसमें थोड़ा-सा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस पैक के सूखने पर इसे फिर से चेहरे पर लगाएँ। ऐसा 10-15 मिनट तक करें। आप चाहें तो इस रस में कॉटन भिगोकर चेहरे पर फैला लें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा कोमल व मुलायम होगी तथा त्वचा के दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे कम होते जाएँगे।

नारियल पानी से धोएं चेहरा
नारियल के पानी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व चेहरे को कई इंफेक्शन बचाता है। नारियल के पानी से चेहरा धोने ठंडक और नमी तो मिलती है, इसके अलावा चेहरे जुड़े कई अन्य फायदे होते हैं। गर्मी के मौसम में ऑयली स्किन वालों को कील-मुंहासों की समस्या हो जाती है। इस समस्या में नारियल का पानी बहुत असरकारक साबित होता है। नारियल के पानी के चेहरे पर इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत बरकरार रहती है। टैनिंग की समस्या से बचने के लिए नारियल के पानी से चेहरे को साफ करें।

आम का पल्प
गर्मियों में ब्लैकहेड और डल चेहरे की समस्या बहुत होती है। ब्लैकहेड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आम के पल्प, मिल्क पाउडर और शहद को मिलाकर स्क्रब बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद आपकी स्किन शाइनिंग करेगी। मैंगो मड मास्क का इस्तेमाल करने के बाद आप ताजगी महसूस करेंगे। इस फेस पैक को बनाने के लिये आम का पल्प, ओट्स, शहद और दूध का पेस्ट बनाकर स्किन पर लगाएं। फिर मुंह को गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
