Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ज्यादा फेशियल चेहरे के लिए हो सकता है खतरनाक, भुगतने पड़ सकते हैं ये दुष्परिणाम
चेहरे की खूबसूरती और ग्लो बढ़ाने के लिए हर महिला फेशियल जरुर करवाती है। फेशियल कराते ही चेहरे पर ग्लो अपने आप ही दिखनी लग जाती है। लेकिन क्या आप जानते है ज्यादा फेशियल कराने से स्किन पर साइडइफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं जो आपकी दमकती हुई त्वचा पर भारी पड़ सकता हैं। जानें फेशियल के साइडइफेक्ट्स।

खुजली
फेशियल में अक्सर केमिकल युक्त क्रीम और कॉस्मेटिक उत्पादों का प्रयोग किया जाता है, जो सभी को सूट करें ही यह जरूरी नहीं है। इनके साइड इफेक्ट के तौर पर आपको त्वचा पर खुजली भी हो सकती है। इतना ही नहीं यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

लालिमा आना
सही प्रक्रिया न होने के चलते या फिर अत्यधिक स्क्रबिंग और गलत मसाज से चेहरे की त्वचा लाल भी पड़ सकती है, जो आगे जाकर त्वचा की अन्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।

मुहांसे
कई लोगों को यह शिकायत होती है कि फेशियल के बाद चेहरे पर मुहांसे हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण आपके रोमछिद्रों का खुलना है। रोमछिद्र खुलने पर सीबम का निर्माण एवं स्त्राव होता है जिसके कारण त्वचा तैलीय होती है और मुहांसे
होने लगते हैं।

एलर्जी
चेहरे की खूबसूरती के लिए कई प्रकार के फेशियल किए जाते हैं जिनमें प्रयोग किए जाने वाले उत्पाद भी अलग-अलग होते हैं। त्वचा के लिए उसके टाइप के अनुरूप उत्पादों का चयन करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा नहीं होने पर त्वचा पर एलर्जी भी हो सकती है।

पीएच बैलेंस
यदि आप नियमित रूप से चेहरे पर फेशियल करवाते हैं तो आपकी
त्वचा अपनी कुदरती नमी खो सकती है जिसके कारण त्वचा का पीएच बैलेंस भी बिगड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
