Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए वरदान है कोरियन जड़ी बूटी, जानें जिनसेंग के फायदे
भारतीय महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए कोरियन स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर रही हैं। कोरियन स्किन केयर रूटीन ही नहीं बल्कि कोरियन जड़ी बूटी भी इन दिनों काफी पॉपुलर है। इस लेख में हम आपको जिनसेंग जड़ी बूटी के बारे में बताएंगे।

जिनसेंग देखने में मानव आकार अदरक की तरह है, लेकिन स्किन केयर के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। जिनसेंग में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि सेहत और त्वचा के लिए लाभकारी है। आइए जानते हैं जिनसेंग जड़ी बूटी के फायदे और यूज करने का तरीका।

क्या है जिनसेंग
जिनसेंग का उपयोग कोरिया, चीन और जापान में किया जाता है। यह जड़ी बूटी सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी लाभकारी है। जिनसेंग का इस्तेमाल कर चेहरे की सूजन और चेहरे के पिंपल को कम किया जा सकता है। जिनसेंग पाउडर बनाने में लगभग 6 साल लगते है।

जिनसेंग के त्वचा पर फायदे
एंटी एजिंग- जिनसेंग एंटी एजिंग की तरह काम करता है। जिनसेंग का उपयोग करने से बढ़ती उम्र के लक्षण धीमे हो जाते हैं। जिनसेंग त्वचा पर कोलेजन को बढ़ाता है जिससे स्किन टाइट हो जाती है और चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती है।

ग्लोइंग स्किन
जिनसेंग में एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि स्किन की डलनेस को कम करता है जिससे त्वचा पर चमक आती है। जिनसेंग पिग्मेंटेशन को भी कम करता है। जिससे चेहरे पर रंगत आती है। इसके अलावा जिनसेंग का इस्तेमाल करने से चेहरे का एक्सट्रा ऑयल को नियंत्रित करता है जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

चेहरे की सूजन
जिनसेंग में एंटी इन्फलेमेटरी के गुण पाए जाते है जो कि स्किन की सूजन और पफीनेस को कम करता है। जिनसेंग का इस्तेमाल कर चेहरे के दाग धब्बे भी कम हो जाते है जिससे स्किन फ्रेश नजर आती है। जिनसेंग में एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि स्किन की नेचुरल नमी को बनाएं रखते है।

जिनसेंग का इतिहास
जिनसेंग का पहली बार इस्तेमाल 1500 के दशक में किया गया था। ऐसा माना जाता है कि इस जड़ी बूटी का पहली बार उपयोग ह्वांग जिनी ने किया था। यह महिला कोरियन जोसियन राजवंश की सबसे खूबसूरत महिला थीं। जिसके बाद कोरियन महिलाओं ने जिनसेंग का इस्तेमाल स्किन केयर रूटीन में शामिल किया।



Click it and Unblock the Notifications
