Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
लड़के ही नहीं लड़कियां भी कर सकती हैं बियर्ड ऑयल का इस्तेमाल, स्किन को मिलते हैं ये फायदे
आजकल युवाओं में बियर्ड का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। हालांकि, इसे मैंटेन करना काफी मुश्किल है। लेकिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए युवा वो हरसंभव तरीका आजमाते है जिससे बियर्ड एट्रेक्टिव दिखें। जिसमें एक नाम बियर्ड ऑयल का भी है। बियर्ड ऑयल का फायदा ये है कि ये दाढ़ी के बालों को पोषण तो देता ही है बल्कि इसे चमकदार बनाने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप ये बात जानते है बियर्ड ऑयल ना सिर्फ बालों को हाइड्रेट रखने में काम आता है, बल्कि स्किन केयर में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, ना सिर्फ जेंटस बल्कि लेडिज भी बियर्ड ऑयल का यूज कर सकती है। क्यूंकि ये ऑयल बियर्ड के अलावा कई ब्यूटी बेनिफिट्स भी देता है। तो यहां हम आपको बियर्ड ऑयल से मिलने वाले कुछ ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

हेयर मास्क की तरह करें यूज
बियर्ड ऑयल का इस्तेमाल हेयर केयर के रूप में किया जा सकता है। आपको बस इतना करना है कि बियर्ड ऑयल का हेयर मास्क बनाना है और इसे बालों पर लगाना है। और ये हेयर मास्क बनाने के लिए आपको दही और नींबू लेना है और इसमें बियर्ड ऑयल की कुछ बूंदें मिलानी है। फिर इस मास्क को स्कैल्प में लगाएं और कुछ देर बाद शैंपू से बाल धो लें। इस मास्क को लगाने का फायदा ये होगा कि, आपको डैंड्रफ और इचिंग से राहत मिल पाएगी।

नाखूनों को देता है पोषण
जहां तक नाखूनों की बात है तो इसकी केयर के लिए आपने अब तक कई तरीके आजमाए होंगे, पर क्या आप ये बात जानते है कि बियर्ड ऑयल से भी आप नाखूनों को अच्छे से मैंटेन कर सकते है। देखा जाए तो आमतौर, पर लेडिज नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए मेनिक्योर कराती हैं, लेकिन ये तरीका नाखूनों को ड्राई और बेजा़न बना सकता है। ऐसे में अगर आप, नाखूनों पर बियर्ड ऑयल का इस्तेमाल करते है तो ना सिर्फ उसमें शाइन आएगी, बल्कि इससे नाखूनों को अच्छा पोषण भी मिलेगा, जिससे वो मजबूत होंगे। दूसरी ओर, जिन महिलाओं को क्यूटिकल यानी नाखूनों के पास की स्किन के छिलने की समस्या हो, वे भी अगर रात को सोते समय बियर्ड ऑयल का नाखूनों और इसके आसपास की जगह पर इस्तेमाल करती है तो इस समस्या से राहत मिल सकती हैं।

मेकअप करें रिमूव
मेकअप लगाने के बाद चेहरा दिखता तो बहुत एट्रेक्टिव है, लेकिन जब इसे हटाने की बारी आती है तो ये लेडिज के लिए एक सिरदर्द बन जाता है। जिसके लिए वाइप्स, क्ललींजर इत्यादि का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन शायद आपको ये बात पता नहीं है कि बियर्ड ऑयल से भी मेकअप को आसानी से हटाया जा सकता है। क्यूंकि इस ऑयल में चेहरे पर मौजूद गंदगी, धूल मिटटी को साफ करने के गुण मौजूद होते हैं। इसे मेकअप रिमूवल की तरह यूज करने का तरीका काफी आसान है, एक कटोरी में बियर्ड ऑयल लें और इसमें कॉटन को भिगोएं। फिर इस कॉटन को हल्के हाथों से चेहरे पर रब करें। बल्कि इस तरीके से मेकअप हटाएंगे तो आपके स्किन पर रैशेज की दिक्कत भी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
