Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
स्किन को बाहर से ही नहीं, भीतर से भी साफ करता है एलोवेरा और शहद से बना यह होममेड फोमिंग फेशवॉश
स्किन की क्लीनिंग के लिए यूं तो मार्केट में कई तरह के फेस वॉश मिलते हैं। लेकिन अगर आप केमिकल फ्री तरीके से स्किन को क्लीन व पैम्पर करना चाहती हैं तो ऐसे में होममेड फोमिंग फेस वॉश तैयार करें। एलोवेरा जेल, शहद और बेकिंग सोडा से बने इस फेस वॉश से आपकी स्किन लाइटन व ब्राइटन भी होती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-

आवश्यक सामग्री-
• 2 चम्मच एलोवेरा जेल
• 1 बड़ा चम्मच शहद
• 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
• 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ साबुन
• आधा कप गर्म उबला हुआ पानी

बनाने का तरीका -
• सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें 2 चम्मच पानी मिलाएं और एक तरफ रख दें।
• अब साबुन को ग्रेटर की मदद से कद्दूकस कर लें।
• अब, एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ साबुन लें और उसमें आधा कप गर्म उबला हुआ पानी डालें। इसे तब तक अच्छी तरह मिलाएं, जब तक कि कसा हुआ साबुन पूरी तरह से घुल न जाए।
• इस साबुन के घोल में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 1 बड़ा चम्मच शहद और भीगा हुआ बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• अब इसे किसी भी 200 मिलीलीटर की खाली बोतल में भरकर रख लें।
• आपका होममेड फोमिंग फेस वाश बनकर तैयार है।
• अब, अपने चेहरे को पानी से गीला करें और फेस वॉश को अपने चेहरे और गर्दन पर धीरे से 3 मिनट तक रगड़ें और फिर इसे सामान्य पानी से धो लें।
मिलते हैं यह फायदे
• एलोवेरा जेल स्किन को आवश्यक नमी व ठंडक प्रदान करता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और टैनिंग को हटाता है। साथ ही सनबर्न से भी राहत दिलाता है।
• वहीं, बेकिंग सोडा आपकी स्किन साफ और बेदाग बनाने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
